Last Updated: Monday, June 4, 2012, 23:09
देश के विशाल उत्तरी और पूर्वी मैदानी भागों में गर्मी का प्रकोप बना हुआ है और अधिकतर स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में हालांकि आज तपिश कुछ कम रही और तापमान कल के 42.4 के मुकाबले 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी कल के 29.7 के मुकाबले 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।