महेंद्र कर्मा - Latest News on महेंद्र कर्मा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

महेंद्र कर्मा के परिजनों को जेड प्लस सुरक्षा

Last Updated: Tuesday, June 18, 2013, 18:27

केंद्र सरकार ने कांग्रेस के दिवंगत नेता महेन्द्र कर्मा के परिवार वालों को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया है। कर्मा की पिछले महीने छत्तीसगढ़ में माओवादियों के हमले में मौत हो गई थी।

महेंद्र कर्मा के परिवार वालों ने सुरक्षा मांगी

Last Updated: Friday, June 14, 2013, 19:54

कांग्रेस के दिवंगत नेता महेन्द्र कर्मा के परिवार वालों ने यह कहते हुए आज सरकार से सुरक्षा की मांग की कि उन्हें माओवादियों की ओर से धमकियां मिलना जारी है और वे उनसे अपने पैतृक स्थान को छोडने के लिए कह रहे हैं।

महेंद्र कर्मा के पीएसओ सियाराम का निधन

Last Updated: Saturday, June 1, 2013, 16:45

छत्तीसगढ़ में `बस्तर टाइगर` के नाम से चर्चित और पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा के पीएसओ सियाराम सिंह का शनिवार को यहां के रामकृष्ण अस्पताल में निधन हो गया।

बेलगाम `लाल आतंक` एक गंभीर चुनौती

Last Updated: Thursday, May 30, 2013, 15:39

नक्सलियों ने बीते दिनों छत्‍तीसगढ़ में जिस तरह कोहराम मचाया उससे पूरा देश सन्‍न रह गया। नक्‍सलियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे सत्ता, शासन को लगातार चुनौती दे रहे हैं। गरीबों और आदिवासियों की मदद करने की आड़ में लाल आतंक का दायरा बढ़ता ही जा रहा है।

नक्‍सलियों की बर्बरता: महेंद्र कर्मा को 78 बार चाकुओं से गोदा था

Last Updated: Wednesday, May 29, 2013, 14:38

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बीते शनिवार को नक्सली हमले में मारे गए कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा पर नक्सलियों ने 78 बार चाकुओं से वार किया था।

नक्सलियों ने ली हमले की जिम्मेदारी, कहा-नेताओं को ‘दंडित’ किया

Last Updated: Tuesday, May 28, 2013, 17:51

छत्तीसगढ़ नक्सली हत्याकांड में नक्सलियों का मुख्य निशाना कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा थे।

महेंद्र कर्मा के परिवार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

Last Updated: Tuesday, May 28, 2013, 09:31

छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सली हमले में मारे गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल के परिवार को जेड तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा के परिवार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है।

‘कांग्रेस नेताओं पर हमले में शामिल थीं महिला नक्सली’

Last Updated: Monday, May 27, 2013, 19:23

नक्सलियों की महिला कैडर पुरुषों से कम खतरनाक नहीं हैं क्योंकि उन्हें भी पुरुषों की ही तरह छापामार युद्ध का कड़ा प्रशिक्षण दिया जाता है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में शनिवार को कांग्रेस नेताओं पर घातक हमले को अंजाम देने वाले नक्सलियों में बड़ी संख्या में महिला कैडरों के होने की खबरें हैं।

कटकम सुदर्शन है छत्तीसगढ़ नक्सली हमले का मास्टरमाइंड: रिपोर्ट

Last Updated: Monday, May 27, 2013, 20:07

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मामला हाथ में लेने के कुछ ही घंटे बाद सोमवार को एक टीम छत्तीसगढ रवाना कर दी जिसने शनिवार को हुए नक्सली हमले की जांच शुरू कर दी है। इस हमले में कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं सहित 27 लोग मारे गये थे।

महेंद्र कर्मा की हत्या कर शव पर चढ़कर नाचे नक्‍सली

Last Updated: Monday, May 27, 2013, 16:08

नक्‍सलियों के खिलाफ अभियान सलमा जुडूम के संचालक कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा को नक्‍सली लंबे समय से निशाना बनाने की फिराक में थे। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में बीते दिनों नक्सली हमले के दौरान मौजूद कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल और पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा नक्सलियों के निशाने पर थे।

लोकतांत्रिक मूल्यों पर कायराना नक्सली हमला: सोनिया

Last Updated: Sunday, May 26, 2013, 15:27

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं के साहस की सराहना करते हुए संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि ‘कायराना’ नक्सली हमला कांग्रेस या इसके नेताओं पर हमला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है।

नक्सलियों ने राजनीतिक व्यवस्था पर किया हमला: चौहान

Last Updated: Saturday, May 25, 2013, 23:11

छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी नेताओं के काफिले पर नक्सलियों के हमले को ‘भारतीय राजनीतिक व्यवस्था पर हमला’ बताते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमले में पार्टी नेता महेंद्र कर्मा की मौत पर शोक जताया।

मनमोहन, सोनिया ने नक्सली हमले की निंदा की

Last Updated: Saturday, May 25, 2013, 22:24

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं पर शनिवार को हुए नक्सली हमले के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह से बात की और उनसे पूछा कि क्या राज्य को किसी केंद्रीय सहायता की जरूरत है।