माकपा कार्यकर्ता - Latest News on माकपा कार्यकर्ता | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

सीपीएम-तृणमूल समर्थकों के बीच संघर्ष में 13 घायल

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 10:07

उत्तरी 24 परगना जिले के हरोआ में माकपा और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच हुए संघर्ष में 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हरोआ के ब्राह्मणचक इलाके में दो मतदान केन्द्रों के निकट हुए इस संघर्ष में दोनों दलों के समर्थकों ने एक दूसरे पर पथराव किया और लाठियां चलाईं।

नेताई हत्याकांड में पार्टी के लोग शामिल : बुद्धदेव

Last Updated: Sunday, February 2, 2014, 19:46

माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य बुद्धदेव भट्टाचार्य ने आज स्वीकार किया कि जनवरी 2011 में नेताई गांव में नौ ग्रामीणों की हत्या में उनकी पार्टी के लोग शामिल थे। उस समय बुद्धदेव प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

चंद्रशेखरन मामला: 11 लोगों को आजीवन कारावास

Last Updated: Tuesday, January 28, 2014, 13:42

शहर की एक विशेष अदालत ने आज सनसनीखेज टीपी चंद्रशेखरन हत्या मामले में माकपा के तीन स्थानीय कार्यकर्ताओं समेत 11 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इनमें से आठ उस गिरोह के सदस्य थे जिसने माकपा के बागी नेता चंद्रशेखरन की हत्या की जबकि तीन अन्य माकपा कार्यकर्ताओं को हत्या की साजिश रचने का दोषी पाया गया।

बंगाल पंचायत चुनाव: अंतिम दौर में दो की मौत

Last Updated: Thursday, July 25, 2013, 18:50

पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों के अंतिम दौर में गुरुवार को हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। माकपा का एक कार्यकर्ता विरोधी पक्ष के असामाजिक तत्वों के हमले में मारा गया जबकि भारी गर्मी के कारण एक वयोवृद्ध की दिल के दौरे से मौत हो गई।

हमलों के आगे न झुकें माकपा कार्यकर्ता : बुद्धदेव

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 22:27

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने राज्य में होने जा रहे पंचायत चुनाव से पहले आज माकपा कार्यकर्ताओं से नंदीग्राम सहित अन्य स्थानों पर हमलों के आगे समर्पण नहीं करने को कहा।

माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या, प.बंगाल बंद

Last Updated: Thursday, February 23, 2012, 06:29

माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ सीपीएम ने गुरुवार को 12 घंटे के बंद का ऐलान किया है।

'पेयजल में जहर मिलाने का ममता का आरोप'

Last Updated: Friday, December 23, 2011, 04:05

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पर आरोप लगाया कि उसके कार्यकर्ता दक्षिणी 24 परगना जिले में पेयजल में जहर मिलाने की साजिश रच रहे हैं।