सियाचिन सेक्टर - Latest News on सियाचिन सेक्टर | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

'भारत-पाक सियाचिन से हटाए सेना'

Last Updated: Monday, April 16, 2012, 12:28

सियाचिन सेक्टर में हुए हिमस्खलन में 127 पाकिस्तानी सैनिकों के दब जाने की घटना के मद्देनजर पाकिस्तान के पूर्व सैनिक संगठन पीईएसएस ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान को इलाके में तैनात सभी जवानों को शांतिकालीन सीमा चौकियों तक वापस बुलाना चाहिए और दोनों देशों के बीच सौहार्द्रपूर्ण रिश्ते केवल राजनीति और व्यापार तक सीमित नहीं रहने चाहिए।

पाक: नहीं मिले हिमस्खलन में दबे सैनिक

Last Updated: Wednesday, April 11, 2012, 12:12

सियाचिन सेक्टर में पाकिस्तानी सेना का शिविर बड़े हिमस्खलन में दबने के पांच दिन बाद भी सैन्य बचावकर्मियों को इस प्राकृतिक आपदा में लापता उन 138 लोगों का कोई नामोनिशान नहीं मिला है जिसमें अधिकतर सैनिक शामिल थे।

हिमस्खलन: बचे लोगों की 5 जगह तलाश

Last Updated: Tuesday, April 10, 2012, 15:53

सियाचिन सेक्टर में हाल में हुए हिमस्खलन में बर्फ में दबे 138 लोगों में से जिंदा बचे लोगों की तलाश के लिए बचावकर्मियों ने पांच विशिष्ट स्थानों पर खुदाई का काम शुरू किया जबकि विशेषज्ञों ने आज कहा कि इसमें किसी के भी जीवित बचे होने की संभावना बहुत कम है।