हिमाचल चुनाव : कांग्रेस को बढ़त

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बढ़त हासिल करती दिख रही है। राज्य में बीते महीने मतदान हुआ था और गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। भाजपा उम्मीदवार 23 निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं जबकि कांग्रेस 37 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। राज्य के 68 निर्वाचन क्षेत्रों में से 65 में रुझान मिलने शुरू हो गए हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए दौड़ अब भी जारी है और अब तक क
िसी भी सीट पर परिणामों की घोषणा नहीं हुई है।

कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उनकी पार्टी को सत्ता मिलने व भाजपा के बाहर होने की पूरी उम्मीद है।

उन्होंने मीडिया से कहा कि हमें सरकार बनाने का पूरा विश्वास है। भाजपा के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शुरुआत में जहां सत्ता में वापसी का विश्वास जताया था, वहीं अब उन्होंने थोड़ा सम्भलते हुए कहा कि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ किया, और देखते हैं कि सरकार कौन बनाएगा।

मतगणना में जो नेता पिछड़ रहे हैं, उनमें सात बार कांग्रेस विधायक रह चुकीं विद्या स्टोक्स व कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष कालू सिंह शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि भाजपा के राज्य नेता सतपाल सत्ती भी पिछड़ रहे हैं। इस मतगणना के बाद 106 निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 459 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। राज्य में मतदान चार नवंबर को हुआ था।

यहां कुल 46 लाख मतदाताओं में से करीब 74 प्रतिशत ने अपने मत का प्रयोग किया। हिमाचल में विधानसभा चुनावों में मतदान का यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

वर्ष 2007 के चुनाव में भाजपा को 41, कांग्रेस को 23, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक व निर्दलीयों को तीन सीटें मिली थीं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, December 20, 2012, 11:20

टिप्पणी

major vijay singh mankotia - shahpur
votting result
जवाब

vikas sharma - shahpur
are budhe acha hua tu haar gya ..... poltics chod de........
जवाब

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
स्‍पेशल  
हिमाचल में खुद को दोहराएगा इतिहास?
हिमाचल में खुद को दोहराएगा इतिहास?
हिमाचल प्रदेश की राजनीति का इतिहास दिलचस्प रहा है। वर्ष 1971 में हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा मिल ...
अन्‍य विशेष » 
सदन में दलगत स्थिति  
2007 के चुनाव परिणाम
हिमाचल प्रदेश में दलगत स्थिति
 
वीडियो  

हिमाचल में रिकार्ड मतदान

हिमाचल का घमासान

हिमाचल में राहुल की रैली
अन्‍य वीडियो » 
ओपिनियन पोल  
क्‍या हिमाचल चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्‍कर होगी?
   
हां
नहीं
कह नहीं सकते