हिमाचल में 34 परिणाम घोषित : कांग्रेस को 20, भाजपा को 12 सीटें

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना में अब तक घोषित 34 परिणामों में कांग्रेस को 20, भाजपा 12 और अन्य के खाते में दो सीटे गई हैं। हमीरपुर सीट पर मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने जीत दर्ज की। यहां सत्ता भाजपा की झोली से निकल कर कांग्रेस के हाथ में जाती दिखायी पड़ रही है।

चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार धमूल ने कांग्रेस के नरिन्दर ठाकुर को 9500 मतों से
पराजित किया।

बैजनाथ सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी लाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भाजपा के मुल्खराज को 6652 मतों हराया।

मनाली सीट पर भाजपा के गोविंद सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के भुनवेश्वर गौड को 3198 मतों से हराया। पोंटा साहिब में निर्दलीय कृनेश जंग ने भाजपा के सुखराम को 790 मतों से पराजित किया।

नाहन में भाजपा के राजीव बिंदल ने कांग्रेस के कुश परामार को 1284 मतों से हराया। विलासपुर सीट पर कांग्रेस के भंवर ठाकुर ने कांग्रेस के सुरेश चंदेल को 5141 मतों से हराया।

अन्नी से कांग्रेस के खूबराम ने भाजपा के किशोरी लाल को 1662 मतो से हराया। डलहौजी से कांग्रेस की आशा कुमारी ने भाजपा की रेणु को 7365 मतों से पराजित किया।

गाग्रेट सीट पर कांग्रेस के राकेश काला ने भाजपा के सुशील कुमार को 4897 मतों से, कुसुमपट्टी पर कांग्रेस के अनिरूद्ध सिंह ने भाजपा के प्रेम सिंह को 9886 मतों से और किन्नौर सीट पर कांग्रेस के जगत सिंह नेगी ने भाजपा के तेजवंत सिंह नेगी को 6228 मतों से हराया।

पालमपुर सरीट पर कांग्रेस के बृज बिहारी लाल बुटैल ने भाजपा के प्रवीण कुमार को 9029 मतों से हराया जबकि रोहरू सीट पर कांग्रेस के मोहन लाल बराक्टा ने भाजपा के बालक राम नेगी को 28,415 मतो से हराया।

श्रीनैना देवीजी सीट पर भाजपा के रणधीर शर्मा ने कांग्रेस के राम लाल ठाकुर को 1385 मतों से पराजित किया। (एजेंसी)




First Published: Thursday, December 20, 2012, 13:10

टिप्पणी

ram lal - chamba
ghurvin bilaspur assembly result
जवाब

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
स्‍पेशल  
हिमाचल में खुद को दोहराएगा इतिहास?
हिमाचल में खुद को दोहराएगा इतिहास?
हिमाचल प्रदेश की राजनीति का इतिहास दिलचस्प रहा है। वर्ष 1971 में हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा मिल ...
अन्‍य विशेष » 
सदन में दलगत स्थिति  
2007 के चुनाव परिणाम
हिमाचल प्रदेश में दलगत स्थिति
 
वीडियो  

हिमाचल में रिकार्ड मतदान

हिमाचल का घमासान

हिमाचल में राहुल की रैली
अन्‍य वीडियो » 
ओपिनियन पोल  
क्‍या हिमाचल चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्‍कर होगी?
   
हां
नहीं
कह नहीं सकते