हिमाचल में धूमल ने हार स्वीकार की

हिमाचल में धूमल ने हार स्वीकार की शिमला/नयी दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के संकेत के बीच भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी इस बात की समीक्षा करेगी कि कांटे के इस मुकाबले में कहां गलती हुई।

धूमल ने कहा कि हमें इस बात का पता लगाना होगा कि हमसे कहां चूक हुई। हमें अच्छे प्रदर्शन का
भरोसा था क्योंकि पिछले पांच वषरे के दौरान विकास हुआ था। राज्य में प्रत्येक परिवार को योजनाओं का लाभ मिला था। उन्होंने कहा कि अगर हमारे कई उम्मीदवार नहीं जीत सके तो हम इसकी समीक्षा करेंगे और कारणों का पता लगायेंगे।

उन्होंने कहा कि मतदाता जिस तरह की सरकार बनाना चाहते थे, वह उन्होंने बनायी और हम नयी सरकार को शुभकामना देते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या बागी उम्मीदवारों के कारण पार्टी की हार हुई, धूमल ने कहा कि इसकी समीक्षा की जायेगी।

इससे पहले, दिल्ली में शांता कुमार ने कहा था कि हम जनादेश को स्वीकार करते हैं। धूमल ने कहा था कि हम जनादेश का स्वीकार करते हैं और भाजपा में सभी लोगों ने मिलकर चुनाव लड़ा था। लोगों ने हमें वोट नहीं दिया, हम इसे स्वीकार करते हैं। (एजेंसी)



First Published: Thursday, December 20, 2012, 15:10

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
स्‍पेशल  
हिमाचल में खुद को दोहराएगा इतिहास?
हिमाचल में खुद को दोहराएगा इतिहास?
हिमाचल प्रदेश की राजनीति का इतिहास दिलचस्प रहा है। वर्ष 1971 में हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा मिल ...
अन्‍य विशेष » 
सदन में दलगत स्थिति  
2007 के चुनाव परिणाम
हिमाचल प्रदेश में दलगत स्थिति
 
वीडियो  

हिमाचल में रिकार्ड मतदान

हिमाचल का घमासान

हिमाचल में राहुल की रैली
अन्‍य वीडियो » 
ओपिनियन पोल  
क्‍या हिमाचल चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्‍कर होगी?
   
हां
नहीं
कह नहीं सकते