बाढ़ से निपटने को उत्तर कोरिया ने मांगी मदद

बाढ़ से निपटने को उत्तर कोरिया ने मांगी मदद

संयुक्त राष्ट्र : उत्तर कोरिया ने बाढ़ की तबाही से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र से मदद की गुहार लगाई है। प्योंगयांग ने खाद्य सामग्री और ईंधन सहित आवश्यक पदार्थो की आपूर्ति की मांग की है। बाढ़ से उत्तर कोरिया में 100 से ज्यादा लोग मारे गए और हजारों बेघर हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून के प्रवक्ता मार्टिन नेसिर्की ने कहा कि मूसलाधार बारिश के कारण उत्तर कोरिया में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी।

नेसिर्की ने कहा, उत्तर कोरिया की सरकार ने अनुरोध किया है कि संयुक्त राष्ट्र खाद्य सामग्री और ईंधन सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपातकालीन आपूर्ति मुहैया कराए।

उत्तर कोरिया में बीते सप्ताह से जारी भारी बारिश से बहुत तबाही हुई है। बीते कुछ महीनों से वहां सूखे की स्थिति थी। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 3, 2012, 13:21

comments powered by Disqus