Last Updated: Monday, June 17, 2013, 10:08
उत्तर प्रदेश एक बार फिर 2014 के महासमर का मुख्य केंद्र बनता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी, चारों की कोशिश उत्तर प्रदेश से ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतने की हैं। संयोग से इन चारों प्रमुख पार्टियों के अध्यक्ष भी उत्तर प्रदेश से ही आते हैं।