दीपिका पर काम का बोझ, 30 घंटे काम के बाद हुईं मूर्छित| Deepika Padukone

दीपिका पर काम का बोझ, 30 घंटे काम के बाद हुईं मूर्छित

दीपिका पर काम का बोझ, 30 घंटे काम के बाद हुईं मूर्छितज़ी मीडिया ब्यूरो

ऩई दिल्ली : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए वर्ष 2013 काफी भाग्यशाली साबित हुआ है। 2013 में दीपिका ने `चेन्नई एक्सप्रेस`, `रामलीला`, `ये जवानी है दिवानी` लगातार हिट फिल्में दी हैं। दीपिका मौजूदा समय की सबसे महंगी अभिनेत्री मानी जा रही हैं। दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए 28 वर्षीया अभिनेत्री लगातार काम कर रही हैं।

एक समाचार पत्र के मुताबिक अति व्यस्त पेशेगत काम और थकान का असर दीपिका के सेहत पर भी पड़ा रहा है। वह शरीर को आराम दिए बिना लगातार काम कर रही हैं। पिछले सप्ताह के अंत में दीपिका ने लगातार 30 घंटे काम किया जिसके चलते वह लड़खड़ा कर गिरते-गिरते बचीं।

एक सूत्र ने बताया, `पिछले सप्ताह दीपिका ने 30 घंटे तक लगातार काम किया। फराह की फिल्म की 16 घंटे शूटिंग करने के बाद वह एक अवार्ड समारोह में नृत्य करने पहुंचीं।` सूत्र ने बताया, `दीपिका 14 फरवरी (शुक्रवार) को देर रात तक काम करती रहीं और तभी वह मूर्छित सी हो गईं। थोड़ा आराम करने के बाद जब वह उठीं, तब उन्हें बुखार था और वह कमजोर महसूस कर रही थीं।`

बताया जाता है कि डॉक्टर की सलाह के बाद अभिनेत्री ने अपने काम में कमी की है और शूटिंग के कार्यक्रम में बदलाव किया है।

First Published: Monday, February 17, 2014, 19:16

comments powered by Disqus