लू की चपेट में पूरा उत्तर भारत, दिल्ली में पारा 42 डिग्री पहुंचा

लू की चपेट में पूरा उत्तर भारत, दिल्ली में पारा 42 डिग्री पहुंचा

नई दिल्ली : पूरा उत्तर भारत बुधवार को लू की चपेट में रहा जहां ज्यादातर हिस्सों में पारा 40 डिग्री को पार कर गया। दिल्ली में पारा 42.1 डिग्री तक पहुंच गया जो इस सीजन में अबतक का सबसे अधिक तापमान है।

यहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। मौसमविदों में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान और बढ़ने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। आर्द्रता 18-60 डिग्री के बीच रही। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया।

लखनऊ में पारा 42.1 डिग्री तक पहुंच गया जबकि जयपुर में यह 43 डिग्री तक चला गया। जयपुर जिले के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों को एक मई से कक्षा पहली से आठवीं तक केवल सुबह में ही चलाने का आदेश दिया गया है। अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया जबकि मध्यप्रदेश के भोपाल में यह 41.5 डिग्री तक पहुंच गया। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, April 30, 2014, 23:45

comments powered by Disqus