कर्नाटक चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी |
|
|
|
नई दिल्ली : भाजपा ने पांच मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज जारी कर दी। पार्टी की कंेद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें पार्टी ने 36 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
पार्टी की आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में भाजपा संसदीय दल के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज और पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया। इससे पहले गत शुक्रवार को पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपने 140 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में 82 में से 80 वर्तमान विधायकों को टिकट दिए गए।
मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार हुबली..धारवाड़ मध्य सीट से चुनाव लड़ेंगे वहीं उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा शिमोगा तथा दूसरे उपमुख्यमंत्री आर अशोक पद्मनाभ नगर विधानसभा से किस्मत आजमाएंगे। कर्नाटक में 224 विधानसभाओं के लिए चुनाव होंगे।
|
First Published: Wednesday, April 10, 2013, 16:40
|
टिप्पणी
जवाब छोड़ें
|
|
|
|