English
Follow @ZeeNewsHindi
होम
देश
प्रदेश
दुनिया
खेल-खिलाड़ी
कारोबार
मनोरंजन
ज्ञान-विज्ञान
सेहत
ज़ी स्पेशल
तस्वीरें
वीडियो
भविष्यफल
आईपीएल
Friday, July 11, 2025
Jobs
|
Sitemap
होम
खबरें
प्रमुख दिग्गज
चुनाव के मुद्दे
तस्वीरें
वीडियो
अवलोकन
पिछला चुनाव परिणाम
पसंदीदा सीएम
कर्नाटक चुनाव: जोश शोर से चल रहा चुनाव प्रचार खत्म
Friday, May 3, 2013, 19:18
0
Tweet
टैग्स:
:
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
,
कर्नाटक चुनाव
,
चुनाव प्रचार
,
Karnataka assembly elections 2013
बेंगलुरु : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए चल रहा चुनाव प्रचार का कार्य शुक्रवार को शाम पांच बजे खत्म हो गया। कुल 223 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। भाजपा उम्मीदवार की मौत के चलते प्रियपटना सीट पर मतदान 28 मई को होगा।
पुलिस और चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करने के लिए व्यापक बंदोबस्त किए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कुछ मौकों पर भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस नेताओं ने एक दूसरे पर छींटाकशी भी की।
कांग्रेस ने खनन घोटाला और भाजपा में अंदरूनी कलह के मुद्दे को उठाया जबकि सत्तारूढ़ दल ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया। कर्नाटक जनहित पक्ष (केजेपी) के नेता बीएस येदियुरप्पा ने भी चुनाव प्रचार किया। राज्य के कुछ भागों में केजेपी निश्चित तौर पर भाजपा की संभावनाओं पर असर डालेगी। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के जद (से) ने भी आक्रामक चुनाव प्रचार किया और पुराने मैसूर क्षेत्र के अपने पारंपरिक गढ़ से बाहर भी प्रभाव फैलाने की कोशिश की।
गौरतलब है कि 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 110 सीटें मिली थी जो बहुमत से तीन सीट कम थी। उसे पांच निर्दलीय विधायकों की मदद से सरकार का गठन करना पड़ा था जिन्हें मंत्री भी बनाया गया। कांग्रेस को 80 सीटें मिली थी जबकि जद (से) को 28 सीटें मिली थी। (एजेंसी)
First Published: Friday, May 3, 2013, 19:18
टिप्पणी
Comments
Thank for your comment. Your comment will be seen by our moderator..!
जवाब छोड़ें
नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
वीडियो
'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक
'कर्नाटक में सरकार हमारी'
अन्य वीडियो
»
पसंदीदा सीएम
येदियुरप्पा
जगदीश शेट्टार
सिद्धरमैया
पोल
क्या येदियुरप्पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
हां
नहीं
कह नहीं सकते
तस्वीरें
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।
Copyright © Zee Media Corporation Ltd. All rights reserved.
Contact Us
|
Privacy Policy
|
Legal Disclaimer
|
Register
|
Jobs With Us
|
Complaint Redressal
|
Investor info