कर्नाटक चुनाव: पर्चे भरने का काम पूरा, सबसे धनी प्रत्याशी कांग्रेसी |
|
|
|
बेंगलुरु : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने का काम बुधवार को खत्म हो गया। राज्य में 5 मई को मतदान होंगे। कांग्रेस की प्रियकृष्ण सबसे धनी प्रत्याशी बन कर उभरे हैं।
बुधवार को आखिरी दिन नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में हुबली-धारवाड़ से मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार भी शामिल हैं। 29 वर्षीय प्रियकृष्ण पश्चिम बेंगलुरू में गोविंदराजनगर से दोबारा चुने जाने के लिए मैदान में उतरे हैं। उन्होंने अपने शपथ पत्र में 815.37 करोड़ रुपये की चल संपत्ति, 95 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 777.79 करोड़ रुपये की देनदारी दर्शाई है।
प्रियकृष्ण रिटेलर एम. कृष्णप्पा के बेटे हैं। एम. कृष्णप्पा भी कांग्रेस के टिकट पर पड़ोसी विजयनगर सीट से दोबारा चुने जाने के लिए मैदान में आए हैं। लोगों के बीच लेआउट कृष्णप्पा के नाम से मशहूर कृष्णप्पा ने बेंगलुरू के भीतर और बाहर जमीनें खरीदी और आवासीय लेआउट बनवाए। कृष्णप्पा ने 100 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया है। नामांकन पत्र दाखिल करने का काम 10 अप्रैल से शुरू हुआ था और अंतिम दिन तक करीब 2000 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कराया है। प्रत्याशियों में बड़ी संख्या निर्दलीयों की है।
नामांकन पत्रों की छंटनी का काम गुरुवार को होगा और 20 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 225 सदस्यों वाली विधानसभा के 224 सदस्यों को चुनने के लिए 5 मई को मतदान होंगे। एक सदस्य मनोनीत किए जाएंगे। मतों की गिनती का काम 8 मई को किया जाएगा। (एजेंसी)
|
First Published: Wednesday, April 17, 2013, 23:10
|
टिप्पणी
जवाब छोड़ें
|
|
|
|