कर्नाटक में प्रचार करेंगे PM, सोनिया और राहुल
Zeenews logo
English   
Friday, July 11, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

कर्नाटक में प्रचार करेंगे PM, सोनिया और राहुल

 
Sunday, April 14, 2013, 18:47
Comments 0  
 
कर्नाटक में प्रचार करेंगे PM, सोनिया और राहुल बेंगलूर : कर्नाटक में पांच मई को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष राहुल गांधी 23 अप्रैल से दस दिनों के लिए राज्यभर में प्रचार करेंगे।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष जी. परमेश्वर ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हुबली, धारवाड़ और बेंगलूर में 29 अप्रैल को प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है।

राहुल गांधी 23 अप्रैल को बेल्लारी, रायचूर और बीजापुर में, 28 अप्रैल को कोलार, तुमकुर और हावेरी में सभा को संबोधित करेंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में एक मई को वह मैसूर, हासन और शिमोगा में चुनाव प्रचार करेंगे।

परमेश्वर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकमंगलूर और मंगलोर में 26 अप्रैल को, गुलबर्गा एवं बेलगाम में 30 अप्रैल को और मैसूर एवं बेंगलूर में दो मई को प्रचार करेंगी।

भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद हुए चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन बुरा रहा लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी के अंदरूनी संघर्ष एवं भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर जाने के बाद से कांग्रेस को कुछ बढ़त दिखाई दे रही है।

केंद्रीय मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं सहित 40 से ज्यादा कांग्रेसी दिग्गज राज्य में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रचार करेंगे। (एजेंसी)


First Published: Sunday, April 14, 2013, 18:47

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।