कर्नाटक में भाजपा की हार से बेहद खुश हैं उद्धव
Zeenews logo
English   
Friday, July 11, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

कर्नाटक में भाजपा की हार से बेहद खुश हैं उद्धव

 
Thursday, May 9, 2013, 00:04
Comments 0  
 
कर्नाटक में भाजपा की हार से बेहद खुश हैं उद्धव मुम्बई : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दल शिवसेना को कर्नाटक में ‘मराठी विरोधी’ सरकार की पराजय पर खुशी है लेकिन उसने साथ ही यह भी कहा कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी।

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने यहां संवाददताओं से कहा, ‘किसी को भी कर्नाटक में भाजपा के जीतने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन मैं व्यक्तिगत रूप से खुश हूं क्योंकि सीमावर्ती इलाकों के लोगों के साथ हमेशा नाइंसाफ करने वाली भाजपा सरकार सत्ता से अपदस्थ हो गयी।’ उन्होंने साथ ही यह भी कहा, ‘मेरा बयान किसी भी तरह से भाजपा की आलोचना नहीं है बल्कि किसी खास सरकार की निंदा है जिसने सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों की आकांक्षा को नजरअंदाज किया।’

कर्नाटक में मराठी भाषी लोगों के वर्चस्व वाले सीमावर्ती क्षेत्रों की स्थिति को लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच तनातनी है। उद्धव ने कर्नाटक में मराठीभाषियों के साथ गलत बर्ताव को लेकर कांग्रेस की भी आलोचना की। उन्होंने यह कहकर भाजपा को तसल्ली देने की कोशिश की कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन का 2014 के लोकसभा चुनाव में कोई असर नहीं होगा। (एजेंसी)


First Published: Thursday, May 9, 2013, 00:04

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।