कर्नाटक में भाजपा नहीं बेल्लारी सरकार : राहुल गांधी
Zeenews logo
English   
Friday, July 11, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

कर्नाटक में भाजपा नहीं बेल्लारी सरकार : राहुल गांधी

 
Friday, April 26, 2013, 16:23
Comments 0  
 
कर्नाटक में भाजपा नहीं बेल्लारी सरकार : राहुल गांधीहावेरी (कर्नाटक) : कर्नाटक की भाजपा सरकार पर अपने हमले तेज करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आरोप लगाया कि कर्नाटक सरकार ने भ्रष्टाचार में ‘विश्व रिकार्ड’ बनाया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, ‘यह भाजपा सरकार नहीं, बेल्लारी सरकार है।’

राहुल ने पांच मई के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के अपने दूसरे चरण में कहा कि भाजपा ने केन्द्र में भ्रष्टाचार पर बहुत चर्चा की लेकिन, ‘प्रांत (कर्नाटक) में भ्रष्टाचार पर उनका ध्यान नहीं गया।’ कांग्रेस उपाध्यक्ष ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कर्नाटक सरकार ने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है।’

राहुल ने 23 अप्रैल के अपने चुनाव प्रचार के पहले चरण के दौरान भाजपा पर मुख्यत: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रहार किया। दूसरे चरण में भी उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही मुख्यत: भाजपा सरकार पर वार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारुढ़ भाजपा लोगों का कल्याण भूल गई। वह आपसी सिर फुटव्वल में मशगूल रही और उसके नेता पैसे के लिए लड़ते-झगड़ते रहे। उन्होंने सवाल किया, ‘क्या आप इस तरह की सरकार चाहेंगे।’

राहुल ने वस्तुत: माइनिंग के बेताज बादशाह जनार्दन रेड्डी और करुणाकर रेड्डी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ‘बेल्लारी बंधु’’ की धन शक्ति के बल पर सत्ता में आसीन हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि बेल्लारी बंधु ने लौह अयस्क संसाधन का दोहन किया और इसे चीन को निर्यात किया। इससे वह और भी धनी और प्रभावशाली बने।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, ‘यह भाजपा सरकार नहीं, बेल्लारी सरकार है।’ राहुल ने कहा कि आईटी क्षेत्र के चलते बेंगलुरु एक विश्व ब्रांड था। लेकिन पिछले आठ-नौ साल में, पूर्व की भाजपा-जनता दल (सेक्यूलर) और मौजूदा भाजपा सरकार शहर के प्रमुखता खोने की साक्षी बनी। उन्होंने कहा कि उनके राज में सिंचाई, कृषि, बिजली और श्रमशक्ति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को नजरअंदाज किया गया। (एजेंसी)


First Published: Friday, April 26, 2013, 16:23

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।