कर्नाटक में सीएम पद की दौड़ में खड़गे और सिद्धरमैया
Zeenews logo
English   
Friday, July 11, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

कर्नाटक में सीएम पद की दौड़ में खड़गे और सिद्धरमैया

 
Wednesday, May 8, 2013, 20:48
Comments 0  
 
बेंगलुरु : कर्नाटक में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने के साथ ही अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री पद की तरफ हैं कि कौन इस पद पर काबिज होगा। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. मल्लिकार्जुन खड़गे और सदन में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया को माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि इस दौड़ में शामिल तीसरे नेता कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष जी. परमेश्वर कोराटागेरे से चुनाव हार गए जिससे उनका दावा कमजोर पड़ गया है। इस पद में कुछ अन्य नेता भी शामिल हैं लेकिन केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री खड़गे तथा सिद्धरमैया को दौड़ में अग्रणी माना जा रहा है।

खड़गे ने कहा, ‘मैं अपनी जाति (दलित) के कारण पद नहीं चाहता। पार्टी की लंबे समय से सेवा के कारण भी मैं इसके लिए इच्छुक नहीं हूं। अगर वे मानते हैं कि पद के लिए मैं उपयुक्त हूं तो यह निर्णय करना उन पर निर्भर है। आलाकमान के किसी भी निर्णय का मैं पालन करूंगा।’ वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने से संबंधित सवालों का जवाब दे रहे थे।

सिद्धरमैया ने सीधे-सीधे इस पद के लिए दावा पेश किया। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैं इसके लिए मजबूत उम्मीदवार हूं।’ करीब छह वर्ष पहले कांग्रेस में शामिल हुए पिछड़े तबके के नेता सिद्धरमैया ने कहा कि मुख्यमंत्री पद का निर्णय आलाकमान और विधायक दल पर निर्भर है। चुनावी परिणाम पर उन्होंने कहा कि लोगों ने कांग्रेस को जनादेश दिया है क्योंकि वे ‘स्थिर एवं स्वच्छ’ सरकार चाहते हैं और गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। (एजेंसी)


First Published: Wednesday, May 8, 2013, 20:48

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।