कांग्रेस के सभी 120 एमएलए मेरे साथ हैं: सिद्दारमैया
Zeenews logo
English   
Thursday, July 10, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

कांग्रेस के सभी 120 एमएलए मेरे साथ हैं: सिद्दारमैया

 
 
कांग्रेस के सभी 120 एमएलए मेरे साथ हैं: सिद्दारमैया ज़ी मीडिया ब्‍यूरो

बेंगलुरु : कर्नाटक में अगले मुख्‍यमंत्री के तौर पर खुद को सशक्‍त दावेदार बताते हुए कांग्रेस नेता सिद्दारमैया ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के नव निर्वाचित सभी 120 विधायक मेरे साथ हैं। उन्‍होंने कहा कि पार्टी नई दिल्‍ली से पर्यवेक्षक को यहां भेज रही है, जो यह सुनिश्चित करेगी कि मुख्‍यमंत्री पद के लिए इन विधायकों का पसंदीदा उम्‍मीदवार कौन है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पर्यवेक्षक बाद में पार्टी हाईकमान को इससे (विधायकों की पसंद) से अवगत करवाएगी और फिर निर्णय लिया जाएगा। सदन में विपक्ष के नेता रहे सिद्दारमैया ने पत्रकारों से बातचीत में अपने आवास पर यह बात कही। सीएम पद के लिए विधायकों से समर्थन मिलने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि सभी 120 विधायक मेरे साथ हैं। हालांकि, उन्‍होंने इस बात पर ज्‍यादा कुछ कहने से इनकार दिया कि पर्यवेक्षक के तौर कौन यहां आ रहा है और मुख्‍यमंत्री को लेकर घोषणा कब तक की जाएगी। गौर हो कि राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 113 सीटों से कहीं अधिक कांग्रेस 121 सीटें हासिल कर अपने दम पर राज्य में सरकार बनाने जा रही है।

उधर, कर्नाटक में कांग्रेस सात वर्ष बाद सत्ता में लौटी है, मगर मुख्यमंत्री का चयन पार्टी के लिए आसान नहीं है। सीएम की रेस तेज हो गई है और कई नामों के बीच इस पद के लिए होड़ लगी है। बुधवार को आए परिणाम में कांग्रेस की सत्ता में वापसी तय हो जाने पर सिद्दारामैया ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदारों में से एक हूं। 64 वर्षीय सिद्दारामैया मैसूर जिले की वरुणा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह पिछड़ा वर्ग के नेता हैं और कुरुबा (चरवाहा) समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।


First Published: Thursday, May 9, 2013, 14:57

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।