पीएम ने सिद्धरमैया को सीएम चुने जाने पर दी बधाई
Zeenews logo
English   
Friday, July 11, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

पीएम ने सिद्धरमैया को सीएम चुने जाने पर दी बधाई

 
 
पीएम ने सिद्धरमैया को सीएम चुने जाने पर दी बधाईनई दिल्ली : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज सिद्धरमैया से बात कर उन्हें कर्नाटक का मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी। मनमोहन ने उन्हें उनके बेहतर भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। सिद्धरमैया को कल कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया ,‘‘प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सिद्धरमैया से बात की और कर्नाटक का मुख्यमंत्री चुने जाने पर उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।’’ पिछड़ी जाति के इस 64 वर्षीय नेता को, बेंगलूर में नवनिर्वाचित विधायकों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के चार पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में अपना नेता चुना। पर्यवेक्षकों में रक्षा मंत्री ए के एंटनी भी शामिल थे।

सिद्धरमैया को विधायकों ने गोपनीय मतदान के जरिए राज्य का नया मुख्यमंत्री निर्वाचित किया। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सिद्धरमैया के साथ केंद्रीय श्रम मंत्री एम मल्लिकाजरुन खड़गे भी शामिल थे। (एजेंसी)


First Published: Saturday, May 11, 2013, 13:38

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।