मोदी ने सोनिया और राहुल पर जमकर साधा निशाना
Zeenews logo
English   
Friday, July 11, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

मोदी ने सोनिया और राहुल पर जमकर साधा निशाना

 
 
मोदी ने सोनिया और राहुल पर जमकर साधा निशाना मंगलोर/बेलगाम : कर्नाटक में पांच मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के खिलाफ हमला बोलते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोनिया पर ‘घमंडी’ होने का आरोप लगाया। वहीं, राहुल गांधी को उन्होंने ‘श्रीमान् सोने का चम्मच’ कहा।

चुनाव प्रचार खत्म होने में सिर्फ एक दिन बाकी रहते भाजपा ने प्रचार के मोर्चे पर अपने पोस्टरब्वॉय को लगाया है। भ्रष्टाचार और पार्टी में बिखराव को देखते हुए माना जाता है कि भाजपा के सत्ता में लौटने की उम्मीद कम ही बची हुई है। खबर है कि चुनाव में उतरने के लिए मोदी ने पहले अनिच्छा दिखाई थी और रविवार को बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित किया था। पार्टी सूत्रों ने कहा कि बेंगलूर में भीड़ को देखकर वह उत्साहित हुए और आगे भी प्रचार करने की इच्छा जताई।

मोदी ने कहा कि श्रीमान् सोने का चम्मच (राहुल)। आप यहां आए और कहा कि चारों ओर ‘भ्रष्टाचार’ है। क्या दिल्ली में ‘शिष्टाचार’ है? सोनिया गांधी के बारे में मोदी ने कहा कि सोनिया मैडम, आप यहां आईं और बड़े बड़े भाषण दिए, लेकिन आपने मूल्य वृद्धि के मुद्दे को नहीं छुआ। क्या मूल्यवृद्धि ज्वलंत मुद्दा नहीं है?

संप्रग ने वादा किया था कि सत्ता में आने के सौ दिनों के अंदर मूल्यवृद्धि पर काबू पा लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मोदी ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि क्या इसके लिए उन्हें लोगों से माफी नहीं मांगनी चाहिए? मोदी ने सोनिया से कहा कि आप एक मां हैं, क्या गरीबों की दुर्दशा के लिए आपको आंसू नहीं बहाने चाहिए। उनकी भावनाओं को शांत करने के लिए क्या आप दो शब्द नहीं कह सकती थीं? ऐसा आपके अहंकार के कारण है। कांग्रेस का अहंकार आसमान छू रहा है।

मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी व्यंग्य किया और कहा कि वह ‘घिरे’ हुए हैं और इसलिए ‘चुप’ हैं । मोदी ने कहा कि दिल्ली में उनके लिए बोलना काफी कठिन है । इस कारण वह दिल्ली से बाहर आए ताकि वह बोल सकें। उन्हें जो लिखकर दिया जाता है, केवल उसी को उन्हें बोलना होता है। चुनाव प्रचार के सिलसिले में सोनिया भी आज कर्नाटक के गुलबर्ग में थीं जहां उन्होंने कर्नाटक सरकार द्वारा केंद्रीय कोष के उपयोग पर सवाल किए। उनके इस सवाल पर मोदी ने कहा कि क्या धन दहेज के रूप में दिया गया? हम आपसे यह सवाल पूछते हैं। मोदी ने कहा कि राज्य के लोगों ने करोड़ों रूपये जमा कराए और सरकारी खजाने को भरा। उन्होंने कहा कि आप धन लेने के बाद उसका हिसाब नहीं देतीं।

उन्होंने कहा कि लोगों को उम्मीद है कि सरकार विदेशी बैंकों में जमा काले धन को वापस लाएगी लेकिन आप उन्हें बचाना चाहती हैं। जब आप भ्रष्टाचार की बात करते हैं तो पहले खुद की ओर देखिए। राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए उन्होंने उनके पिता राजीव गांधी की याद दिलाई जिन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि गांवों के लिए भेजा जाने वाला एक रूपया वहां पहुंचते पहुंचते सिर्फ 15 पैसा बचता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह काम आज भी जारी है और कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा। (एजेंसी)


First Published: Thursday, May 2, 2013, 19:31

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।