येदियुरप्पा को पार्टी में वापस लाइए: उमा भारती
Zeenews logo
English   
Friday, July 11, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

येदियुरप्पा को पार्टी में वापस लाइए: उमा भारती

 
Friday, April 26, 2013, 18:32
Comments 0  
 
येदियुरप्पा को पार्टी में वापस लाइए: उमा भारतीबेंगलुरु : भाजपा उपाध्यक्ष उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि ‘अहम को एक तरफ रखकर’ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को पार्टी में फिर से लाना चाहिये ।

उमा ने कहा कि पार्टी मामलों के शीर्ष पर बैठे नेताओं को पहल करनी चाहिए क्योंकि हमारी सूक्ति है ‘देश पहले, व्यक्ति बाद में’। अहम को एक तरफ रखना चाहिए।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह येदियुरप्पा को पार्टी में वापस लाने के लिए पहल करेंगी, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह वरिष्ठ नेता नहीं हैं और इस काम के लिए खुद को योग्य नहीं मानतीं।

पांच मई को होने वाले चुनावों के लिए पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते हुए उमा ने कहा कि जो पार्टी मामलों के शीर्ष पर हैं, उन्हें यह करना चाहिए।

पिछले साल भाजपा छोड़कर अपनी पार्टी ‘कर्नाटक जनता पक्ष’ बनाने वाले येदियुरप्पा को ‘स्वयंसेवक’ बताते हुए उमा ने कहा कि उनकी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री से काफी करीबी है।

उमा ने कहा कि वह मेरे बड़े भाई जैसे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल मेरा संदेश यह है कि हमारा देश संकट में है, संकट कई तरीके का है और ऐसा कभी नहीं हुआ। इसलिए हम सब को एकसाथ होना होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा की चुनावी संभावना येदियुरप्पा के साथ बेहतर है या उनके बगैर, उमा ने कहा कि यह कहना काफी मुश्किल है लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है।

पांच साल भाजपा से बाहर रहने को याद करते हुए उमा ने कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि भाजपा से लड़ने से केवल ‘राष्ट्रीय हितों’ को नुकसान पहुंचता है। (एजेंसी)



First Published: Friday, April 26, 2013, 18:32

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।