सीएम पद की दौड़ में सिद्दरमैया भी शामिल
Zeenews logo
English   
Friday, July 11, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

सीएम पद की दौड़ में सिद्दरमैया भी शामिल

 
Wednesday, May 8, 2013, 14:51
Comments 0  
 
सीएम पद की दौड़ में सिद्दरमैया भी शामिलबेंगलुरु : कर्नाटक की निवर्तमान विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस के नेता सिद्दरमैया ने बुधवार को खुद को मुख्यमंत्री पद के लिए ‘मजबूत दावेदार’ के तौर पर पेश किया। कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाने की तैयारी में है।

सिद्दरमैया ने यहां संवादाताओं से कहा कि मैं मजबूत दावेदारों में से एक हूं। इस पद के लिए अन्य दावेदार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष जी परमेश्वर और केंद्रीय मंत्री मल्लिकाजरुन खडगे भी हैं। पिछड़ा वर्ग के नेता सिद्दरमैया ने कहा कि बहरहाल, मुख्यमंत्री पद के बारे में फैसला कांग्रेस आलाकमान और विधायक दल पर छोड़ दिया गया है।

विधानसभा चुनावों के नतीजों के बारे में उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया है क्योंकि वह ‘स्थिर और साफसुथरी सरकार’ चाहती है, वह गठबंधन नहीं चाहती। सिद्दरमैया ने कहा कि चुनाव में पराजय भाजपा के लिए बड़ा सबक है जो भ्रष्टाचार तथा कुप्रशासन में कथित तौर पर लिप्त रही और जिसने कामकाज नहीं किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत में राहुल फैक्टर की अहम भूमिका थी और मोदी का जादू बेअसर रहा।

पार्टी की जीत के लिए सिद्दरमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में यूपीए और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बेहतर प्रशासन को भी श्रेय दिया। (एजेंसी)


First Published: Wednesday, May 8, 2013, 14:51

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।