कर्नाटक: 2940 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
Zeenews logo
English   
Friday, July 11, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

कर्नाटक: 2940 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

 
 
कर्नाटक: 2940 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आजबेंगलूरु : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना बुधवार सुबह यहां आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गयी और इसके साथ ही 224 विधानसभा सीटों में से 223 सीटों के लिए खड़े कुल 2940 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आने लगा। दोपहर तक स्थिति साफ हो जाने की उम्मीद है।

इन सीटों के लिए मतदान 5 मई को हुआ था जिसमें राज्य के करीब 4.35 करोड़ मतदाताओं में 70.23 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था।

विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, विधानभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी परमेश्वर, पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और जद-एस प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एच डी कुमारस्वामी शामिल हैं।

राज्य में मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की पार्टी जद..एस के बीच है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की अगुवाई वाली कर्नाटक जनता पार्टी की मौजूदगी ने सभी दलों की मुश्किल बढ़ा दी है ।

दक्षिण भारत में भाजपा की अब तक की पहली सरकार पिछले विधानसभा चुनाव में कर्नाटक में बनी थी, इसीलिए यह राज्य पार्टी के लिए खास महत्व रखता है। लेकिन चुनाव अनुमानों के मुताबिक, संकट में घिरी भाजपा की स्थिति डांवाडोल है जबकि विपक्षी कांग्रेस के मजबूती के साथ उभरने की संभावना है।

मैसूर जिले की पेरियापटना विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार की मौत के चलते मतदान की तारीख बढ़ा दी गई है। वहां 28 मई को मतदान होगा। (एजेंसी)


First Published: Wednesday, May 8, 2013, 08:30

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।