कर्नाटक: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, सीएम का होगा चयन
Zeenews logo
English   
Thursday, July 10, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

कर्नाटक: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, सीएम का होगा चयन

 
 
कर्नाटक: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, सीएम का होगा चयन ज़ी मीडिया ब्‍यूरो

नई दिल्ली : कर्नाटक में मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुक्रवार को होगी। शीर्ष पद के लिए सिद्धारमैया और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं।

वरिष्ठ मंत्री एके एंटनी, राज्य के कांग्रेस प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री, कर्नाटक स्क्रीनिंग समिति के अध्यक्ष लुईजिन्हो फलेरो और केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह कांग्रेस पर्यवेक्षक के रूप में शुक्रवार को कर्नाटक पहुंच रहे हैं। विधायक दल की बैठक में सूबे के अगले मुख्‍यमंत्री के नाम पर चर्चा कर तय किया जाएगा।

कर्नाटक में पार्टी विधायक दल के नए नेता के चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों की होने वाली बेंगलुरु यात्रा से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे जान पड़ रहे हैं। इस दक्षिणी राज्य में कांग्रेस के पूर्ण बहुमत हासिल करने पर केंद्रीय नेता किसी विधायक के लिए कांग्रेस विधायक दल के नए नेता के रूप में चुने जाने की संभावना जता रहे हैं जो मुख्यमंत्री बनेंगे।

सिद्धरमैया निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं और उन्होंने वरूण से चुनाव जीता है। पिछड़े वर्ग के इस नेता ने छह साल पहले कांग्रेस का दामन थामा था। वह पहले ही कह चुके हैं कि वह इस पद की दौड़ में शामिल हैं, लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए फैसला उन्होंने कांग्रेस आलाकमान और विधायक दल पर छोड़ा है। बेंगलुरु से आ रही खबरों के मुताबिक ऐसा जान पड़ता है कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ सिद्धरमैया और केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता एम मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच रह गई है। खड़गे सांसद हैं। केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली भी सांसद हैं और उन्हें भी इस पद का उम्मीदवार समझा जा रहा है।

कांग्रेस मुख्यमंत्री पद के लिए मुद्दे पर नव निर्वाचित विधायकों की राय जानने के लिए एके एंटनी के नेतृत्व में आज चार पर्यवेक्षक कर्नाटक भेज रही है। गौर हो कि कर्नाटक में नेतृत्व मुद्दे पर विधायकों का विचार जाना जाएगा जहां 224 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी ने 121 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल की है।


First Published: Friday, May 10, 2013, 10:22

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।