कर्नाटक के भाजपा विधायकों की बैठक 14 को |
|
|
|
नई दिल्ली : कर्नाटक में सत्ता से बाहर हुई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक 14 मई को राजधानी बेंगलुरू में होगी। इस बैठक में वे अपना नया नेता चुनेंगे। पार्टी नेता एम. वेंकैया नायडू ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी।
नायडू ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी को विधायक दल की बैठक में शामिल होने को कहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता धर्मेद्र प्रधान भी बैठक में भाग लेंगे। वह भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के दौरान पर्यवेक्षण में गडकरी को सहयोग देंगे।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम ने भाजपा को करारा झटका दिया है। सत्तारूढ़ पार्टी केवल 40 सीटें हासिल कर पाई, जबकि वर्ष 2008 में इस पार्टी को 110 सीटें मिली थीं। नायडू ने कहा कि कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलना अच्छी बात है। इससे राज्य में एक स्थिर सरकार की उम्मीद की जा सकती है। कांग्रेस ने अगर अपने वादे पूरे नहीं किए तो राज्य की जनता उसे भी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की जीत का श्रेय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जाता है। (एजेंसी)
|
First Published: Thursday, May 9, 2013, 09:42
|
टिप्पणी
जवाब छोड़ें
|
|
|
|