कर्नाटक: चुनाव आयोग ने ईश्वरप्पा को फटकारा |
|
|
|
नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने मंगलवार को कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री ई एस ईश्वरप्पा को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई है। आयोग ने आज अपने आदेश में कहा कि ईश्वरप्पा ने उकसाने वाला बयान देकर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उसने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि चुनाव के उत्तेजनापूण माहौल में उनके इस बयान से सांप्रदायिक भावनाओं पर प्रभाव पड़ेगा और इससे नागरिकों के विभिन्न वर्गों में घृणा और वैमनस्य को बढावा मिलेगा।
आयोग ने भाजपा नेता ईश्वरप्पा को फटकार लगाते हुए उनसे कहा है कि वे भविष्य में ऐसे मामलों में सावधानी बरतें। ईश्वरप्पा ने नौ अप्रैल को कर्नाटक विधानसभा के सिमोगा क्षेत्र में एक आमसभा में इस तरह का बयान दिया था। (एजेंसी)
|
First Published: Tuesday, April 23, 2013, 21:11
|
टिप्पणी
जवाब छोड़ें
|
|
|
|