कर्नाटक चुनाव के लिए बीजेपी की तीसरी सूची जारी |
|
|
|
बैंगलुरू : कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा ने 5 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 37 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची देर रात जारी कर दी लेकिन तीन दागी विधायकों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है।
भाजपा ने 140 उम्मीदवारों की पहली सूची 5 अप्रैल को जारी की थी और उसके बाद 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की। अब तक भाजपा 212 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।
12 विधानसभा सीटों के लिए पार्टी को अभी प्रत्याशियों के नाम तय करने हैं। इनमें हेब्बल, मालुर और केजीएफ सीटें भी हैं जिनसे क्रमश: कट्टा सुब्रमण्य नायडू, एसएन कृष्णया शेट्टी और वाई संपांगी विधायक हैं और तीनों दागी हैं। (एजेंसी)
|
First Published: Monday, April 15, 2013, 09:12
|
टिप्पणी
जवाब छोड़ें
|
|
|
|