कर्नाटक चुनाव : टिकट पर मचा कांग्रेस में घमासान
Zeenews logo
English   
Friday, July 11, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

कर्नाटक चुनाव : टिकट पर मचा कांग्रेस में घमासान

 
Tuesday, April 16, 2013, 21:02
Comments 0  
 
बेंगलुरू: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए हुए टिटक बंटवारे को लेकर कांग्रेस को राज्य में मंगलवार को कई जगहों पर बगावत का सामना करना पड़ा। पेट्रोलियम मंत्री एम. वीरप्पा मोइली के लोकसभा क्षेत्र में नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ मचाई। स्थानीय कांग्रेस नेता अंजनप्पा को टिकट नहीं दिए जाने का विरोध करत हुए उनके समर्थकों ने मोइली के चुनाव क्षेत्र चिक्कबल्लापुर में पार्टी कार्यालय की खिड़कियों के पैनल और फर्नीचर तोड़ दिए। एक पुलिस प्रवक्ता ने संवाददताओं को यह जानकारी दी।

मानड्या में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा है कि वे लोग प्रचार कार्य में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि जिले की श्रीरंगपटना सीट से मशहूर कन्नड़ अभिनेता और पूर्व कनिष्ठ केंद्रीय मंत्री एम.एच. अम्बरीश के कहने पर प्रत्याशी बदला गया है।

मंड्या सीट से टिकट पाने वाले अंबरीश ने श्रीरंगपटना के प्रत्याशी रविंद्र श्रीकांतैयाह को हटाए जाने तक चुनाव नहीं लड़ने की धमकी दी थी। पार्टी ने सोमवार को रविंद्र को हटा कर अंबरीश के समर्थक लिंगराजू को प्रत्याशी बना दिया।

पार्टी को भद्रावती में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि यहां के विधायक संगमेश का टिकट काटते हुए पार्टी ने पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सी.एम. इब्राहिम को टिकट दिया गया है। इब्राहिम पहले जनता दल में थे और मोर्चा सरकार में मंत्री थे। संगमेश ने कहा कि वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

अन्य समस्याग्रस्त सीटों में दावांगीर और बेल्लारी हैं जहां टिकट पाने से चूके नेताओं ने बागी उम्मीदवार बन कर उतरने की धमकी दी है। (एजेंसी)


First Published: Tuesday, April 16, 2013, 21:02

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।