कर्नाटक चुनाव: नेताओं के रिश्तेदार, पिता-पुत्र भी हैं मैदान में
Zeenews logo
English   
Friday, July 11, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

कर्नाटक चुनाव: नेताओं के रिश्तेदार, पिता-पुत्र भी हैं मैदान में

 
Wednesday, April 17, 2013, 20:11
Comments 0  
 
बेंगलुरु : कर्नाटक विधानसभा के लिए पांच मई को होने वाले चुनाव के लिए प्रमुख नेताओं के बाल-बच्चे, रिश्तेदार और यहां तक कि पिता, पुत्र भी चुनाव मैदान में हैं। कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री जाफर शरीफ के दामाद सैयद यासीन रायचूर से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, उन्हें कन्नड़ सिनेमा की सेलीब्रिटी पूजा गांधी बीएसआर कांग्रेस के टिकट से चुनौती दे रही हैं।

शरीफ अपने पोते अबुल रहमान शरीफ को शहर के हेब्बल क्षेत्र से टिकट दिलाने में कामयाब रहे, जहां उनका मुकाबला मजबूत प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व मंत्री एचएम रेवन्ना से है। शिमोगा जिले के शोराबा में पूर्व मुख्यमंत्री एस. बंगारप्पा के पुत्र मधु (जेडीएस) और कुमार (कांग्रेस) एक बार फिर एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। एम. कृष्णप्पा और प्रिय कृष्ण (पिता-पुत्र) पड़ोसी विधानसभा क्षेत्र विजयनगर और शहर के गोविंदराजनगर से चुनाव लड़ रहे हैं।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री एम. मल्लिकाजरुन खड़गे अपने पुत्र प्रियांक को चित्तपुर से टिकट दिलाने में कामयाब रहे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एन धरम सिंह :कांग्रेस: भी अपने पुत्र अजय सिंह को जेवारजी से टिकट दिलाने में सफल रहे। कांग्रेस ने जरकीहोली बंधुओं (सतीश और रमेश) को भी क्रमश: येमकानमरदी और गोकक से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है जबकि अराभवी सीट पर उनके एक अन्य भाई बालचंद्र भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना चाहते हैं। (एजेंसी)


First Published: Wednesday, April 17, 2013, 20:11

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।