English
Follow @ZeeNewsHindi
होम
देश
प्रदेश
दुनिया
खेल-खिलाड़ी
कारोबार
मनोरंजन
ज्ञान-विज्ञान
सेहत
ज़ी स्पेशल
तस्वीरें
वीडियो
भविष्यफल
आईपीएल
Thursday, July 10, 2025
Jobs
|
Sitemap
होम
खबरें
प्रमुख दिग्गज
चुनाव के मुद्दे
तस्वीरें
वीडियो
अवलोकन
पिछला चुनाव परिणाम
पसंदीदा सीएम
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को मिल पाएगा पूर्ण बहुमत?
Wednesday, May 8, 2013, 08:56
0
Tweet
टैग्स:
:
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013 रिजल्ट
,
कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम
,
कर्नाटक चुनाव
,
कांग्रेस
,
बहुमत
बेंगलुरु : कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का पूर्वानुमान लगाने वाले एक्जिट पोल के बीच सवाल यह है कि क्या पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल होगा।
कुछ पूर्वानुमानों के मुताबिक 224 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 110 से 132 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि सत्तारूढ़ भाजपा को निराशा हाथ लगने की बात कही गई है। पूर्ण बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत है।
फिलहाल मौजूं सवाल यह है कि क्या ऐसी स्थिति बनेगी कि कांग्रेस को पर्याप्त संख्या नहीं मिल पाये। पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा की पार्टी कर्नाटक जनता पक्ष (केजेपी) के कुछ नेताओं ने व्यक्तिगत राय दी है कि अगर स्थिति बनती है तो पार्टी कांग्रेस सरकार का समर्थन करने को तैयार है।
लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि केजेपी कांग्रेस का समर्थन लेगी या नहीं क्योंकि येदियुरप्पा जब मुख्यमंत्री थे और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे थे तो पार्टी ने उनका घोर विरोध किया था। कांग्रेस को उम्मीद है कि सरकार बनाने के लिए उसे दूसरों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
प्रथम दृष्ट्या लगता है कि येदियुरप्पा ने भाजपा को नुकसान पहुंचाने का काम पूरा कर लिया है। पिछले चुनावों में भाजपा को कांग्रेस से करीब एक फीसदी कम वोट मिले थे फिर भी वह 30 सीट ज्यादा जीतने में सफल रही थी।
चुनाव परिणाम के बाद केजेपी के रूख पर गौर किया जा रहा है क्योंकि इसे केवल दो दर्जन सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।
पूर्व भाजपा मंत्री बी. श्रीरामुलू की पार्टी बीएसआर कांग्रेस भी कुछ क्षेत्रों में भाजपा की संभावना को धूमिल करेगी। कर्नाटक में रविवार को 223 सीटों पर चुनाव हुए। मैसूर के पेरियापटना में भाजपा के एक उम्मीदवार की मौत के बाद वहां चुनाव 28 मई को कराने का निर्णय किया गया। कुल 71 . 29 फीसदी मतदान के साथ राज्य के इतिहास में 1978 के बाद दूसरा सर्वाधिक मतदान प्रतिशत रहा। 1978 में 71 . 90 फीसदी मतदान हुआ था।
बुधवार सुबह आठ बजे से 36 केंद्रों पर मतगणना शुरू हो गई और दोपहर तक परिणाम आने की उम्मीद है। राज्य में कांग्रेस करीब सात वर्षों से सत्ता में नहीं है। तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. धरम सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री जदएस के एच. डी. देवेगौड़ा के साथ गठबंधन सरकार चलाई थी और 2006 में जदएस ने समर्थन वापस ले लिया था। दो वर्ष पूर्व हुए विधानसभा चुनावों के बाद किसी दल को बहुमत नहीं मिला।
कांग्रेस अपने दम पर अंतिम बार 1999 में सत्ता में आई थी और तब एस. एम. कृष्णा मुख्यमंत्री बने थे। वर्ष 2008 में हुए चुनावों में भाजपा सत्ता में आई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारास्वामी ने 20 महीने तक गठबंधन सरकार चलाने के बाद वादे के मुताबिक भाजपा को सत्ता नहीं सौंपी थी जिसके बाद भाजपा जनता की सहानुभूति का पुरस्कार हासिल कर सत्ता में आई थी। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, May 7, 2013, 21:17
टिप्पणी
Comments
Thank for your comment. Your comment will be seen by our moderator..!
जवाब छोड़ें
नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
वीडियो
'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक
'कर्नाटक में सरकार हमारी'
अन्य वीडियो
»
पसंदीदा सीएम
येदियुरप्पा
जगदीश शेट्टार
सिद्धरमैया
पोल
क्या येदियुरप्पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
हां
नहीं
कह नहीं सकते
तस्वीरें
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।
Copyright © Zee Media Corporation Ltd. All rights reserved.
Contact Us
|
Privacy Policy
|
Legal Disclaimer
|
Register
|
Jobs With Us
|
Complaint Redressal
|
Investor info