`कर्नाटक में कांग्रेस के विजेता बनकर उभरने की संभावना`
Zeenews logo
English   
Thursday, July 10, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

`कर्नाटक में कांग्रेस के विजेता बनकर उभरने की संभावना`

 
 
`कर्नाटक में कांग्रेस के विजेता बनकर उभरने की संभावना`नई दिल्ली : एग्जिट पोल और टीवी चैनलों के अनुमान के मुताबिक कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विजेता के रूप में उभरने की संभावना है जबकि सत्तारूढ़ भाजपा को काफी सीटों का नुकसान हो सकता है। सभी चैनलों ने अनुमान लगाया है कि कांग्रेस को 110.116 सीटें मिलने की संभावना है जबकि सत्तारूढ़ भाजपा करीब 50 सीटों के आसपास सिमट सकती है।

एक समाचार चैनल की ओर से जारी अनुमानों के अनुसार 224 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 110 से 116 सीटें मिलने की संभावना है जबकि सत्ताधारी भाजपा को 43 से 53 सीटें मिल सकती हैं। आज 223 सीटों के लिए मतदान हुआ।

टेलीविजन चैनल के अनुसार एचडी देवेगौड़ा नीत जद(एस) को भी 43 से 53 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य पार्टियों को 16.24 सीटें मिलने की संभावना है। वर्तमान विधानसभा में भाजपा के 110 विधायक हैं जो कि बहुमत से तीन कम हैं। पार्टी पांच निर्दलीय उम्मीदवारों के बल पर राज्य में सरकार चला रही थी जिन्हें मंत्रालय में शामिल किया गया था। कांग्रेस के पास 80 और जदएस के पास 28 सीटें हैं। इससे पहले भी अप्रैल के दूसरे सप्ताह में कर्नाटक पर चुनाव पूर्व सर्वेक्षण किया गया था। इसमें अनुमान जताया गया था कि कांग्रेस को 117-129 सीटें, भाजपा को 39-49 सीटें, जदएस को 34-44 और अन्य को 14-22 सीटें मिलने की संभावना है।

चैनल की ओर से एक बयान में कहा कि कई कारकों को ध्यान में रखते हुए अनुमान को संशोधित किया जा रहा है। इन कारकों में कांग्रेस द्वारा अनुपयुक्त उम्मीदवारों के चयन से पार्टी के भीतर अप्रसन्नता, आधिकारिक उम्मीदवारों का तीव्र विरोध और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के बीच अंदरूनी लड़ाई शामिल है। चैनल ने इसके साथ ही योजनाबद्ध एवं समन्वित चुनाव प्रचार की कमी, दक्षिण कर्नाटक और बेंगलूर के ग्रामीण क्षेत्रों में वोक्कालिगा वोटों के जद (एस) के साथ जाने, उत्तर कर्नाटक में लिंगायत वोट के भाजपा और केजेपी के बीच बंटने और इससे कांग्रेस को लाभ होने पर गौर किया।

चैनल ने कहा कि भाजपा के खिलाफ सत्ताविरोधी दोहरी लहर का प्रभाव रहा। इसमें से एक सरकार के खिलाफ और दूसरी तटवर्ती कर्नाटक में उन विधायकों के खिलाफ रही जिन्होंने 2 से 3 कार्यकाल पूरे कर लिये थे। यह कांग्रेस के लिए लाभदायक रहा। (एजेंसी)


First Published: Monday, May 6, 2013, 09:12

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।