कर्नाटक में प्रचार अभियान में दिखेंगे आडवाणी, राजनाथ, सुषमा |
|
|
|
बेंगलुरु: कर्नाटक में सत्तारुढ भाजपा पांच मई के विधानसभा चुनाव के लिये अपना प्रचार अभियान शुरू करने वाली है और पार्टी के शीर्ष राष्ट्रीय नेता 21 अप्रैल से राज्य का दौरा करेंगे। भाजपा राज्य इकाई प्रमुख प्रहलाद जोशी ने अभियान के कार्यक्रम की घोषणा करने के साथ ही मीडिया की उन खबरों का खंडन किया जिसमें अभियान में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने पर सवाल उठाये गये हैं।
उन्होंने कहा कि मोदीजी द्वारा आज रात या कल अपनी उपलब्धता की तारीखें देने की संभावना है। उन्होंने बताया कि लालकृष्ण आडवाणी 21 अप्रैल को रानेबेन्नूर और दावड़गेरे में सभाओं को संबोधित करेंगे। जोशी ने बताया कि 21 अप्रैल को लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज बेंगलूर और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह बेलगाम एवं येनाकानमराडी में सभाओं को संबोधित करेंगे। इसी दिन वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडु द्वारा रायचूर, सिंधानूर और गंगावती में सभाओं को संबोधित किये जाने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने प्रचार अभियान के लिये दो हेलीकॉप्टर और एक विशेष विमान की व्यवस्था की है। (एजेंसी)
|
First Published: Friday, April 19, 2013, 00:17
|
टिप्पणी
जवाब छोड़ें
|
|
|
|