कर्नाटक में मतदान संपन्न, 5 बजे तक 60% मतदान
Zeenews logo
English   
Thursday, July 10, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

कर्नाटक में मतदान संपन्न, 5 बजे तक 60% मतदान

 
Sunday, May 5, 2013, 18:37
Comments 0  
 
कर्नाटक में मतदान संपन्न, 5 बजे तक 60% मतदानबेंगलुरू : कर्नाटक में रविवार को हुए 14वें विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक 60 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

एक निर्वाचन अधिकारी ने यहां पत्रकारों को बताया कि कम मतदान के लिए बदनाम कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में सिर्फ 45 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया जबकि यहां 70 लाख मतदाता हैं।

कर्नाटक में रविवार को मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे समाप्त हुआ।

निर्वाचन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया, "पूरे राज्य में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और अपराह्न दो बजे तक 40 फीसदी मतदाताओं ने अपना मत दिया।"

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कर्नाटक के कुछ गांवों में लोगों ने पीने के पानी सहित मूलभूत सुविधाओं के अभाव के विरोधस्वरूप मत नहीं दिया।

पूरे राज्य में मौसम काफी गर्म है, इसके बावजूद सुबह मतदान काफी तेजी के साथ शुरू हुआ। मतों की गिनती आठ मई को होगी।

निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव को एक घंटा जल्दी, सुबह सात बजे से शुरू करने के निर्णय के साथ ही अनेक मतदान केंद्रों पर लोगों को सैकड़ों की संख्या में मतदान के लिए लाइन लगाए देखा गया।

लेकिन मतदान शुरू होने के चार घंटे बाद भी सिर्फ 15 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

पूरे राज्य में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने मतदान का समय एक घंटा बढ़ाकर शाम छह बजे तक कर दिया है।

कर्नाटक के 224 विधानसभा क्षेत्रों में से 223 क्षेत्रों में मतदान करवाया गया। मैसूर जिले के पेरियापटना विधानसभा क्षेत्र के सत्तारूढ़ भाजपा विधायक सन्नामोगे गौड़ा का देहांत हो जाने के कारण इस क्षेत्र में मतदान रद्द कर दिया गया है। इस विधानसभा सीट पर अब 28 मई को मतदान होगा।

मतदान शुरू होने के करीब एक घंटा बाद एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया, "पूरे राज्य में सभी 223 विधानसभा सीटों पर पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हुआ। शुरुआत में मतदान धीमा रहा और जल्द ही इसमें तेजी आ गई।"

राज्य के 223 विधानसभा सीटों के लिए 52,034 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिसमें 10,103 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील तथा 14,209 को संवेदनशील घोषित किया गया है।

राज्य की 6 करोड़, 11 लाख और 30 हजार की कुल आबादी में 4 करोड़ और 36 लाख पंजीकृत मतदाता हैं, जिसमें 2 करोड़, 22 लाख और 20 हजार पुरुष मतदाता तथा 2 करोड़, 13 लाख और 50 हजार महिला मतदाता हैं। राज्य में 18 से 22 आयुवर्ग के पहली बार बने मतदाताओं की संख्या 35.5 लाख है।

राज्य की राजधानी बेंगलुरू सर्वाधिक मतदाताओं (70.3 लाख) वाला क्षेत्र है, इसलिए यहां सर्वाधिक (28) विधानसभा क्षेत्र हैं।

बेंगलुरू में योग्य मतदाताओं में इस वर्ष 5,34,548 नए मतदाता हैं, क्योंकि इन्होंने जनवरी के बाद चुनाव के लिए अपने नाम का पंजीकरण करवाया है।

अधिकारी ने बताया, "हमने 2,000 उड़ान दस्तों का गठन किया है। प्रत्येक दस्ते में पांच सदस्य हैं। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक दस्ते में एक फोटोग्राफर और एक वीडियोग्राफर को रखा गया है।"

मतदान के लिए राज्य एवं केंद्र के लगभग 2,53,000 अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मतदान के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतदान केंद्र के बाहर 48,182 पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया गया है तथा 1,00,000 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को मतदान केंद्र के चारों ओर तैनात किया गया है। (एजेंसी)


First Published: Sunday, May 5, 2013, 08:52

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।