कर्नाटक में सुबह और शाम हो रहा है चुनाव प्रचार |
|
|
|
बेंगलूर : गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप से बचने के लिए उम्मीदवार पांच मई को तय कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए सुबह और शाम के समय अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। दोपहर में तेज धूप और गर्मी की वजह से बहुत सारे उम्मीदवारों ने अपनी प्रचार रणनीति बदल दी है। वह दिन की शुरूआत में और दिन ढलने के बाद के समय अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हालांकि अब तक बेंगलूर के मुख्य हिस्सों में उम्मीदवारों या उनके समर्थकों ने प्रचार पूरी तरह तेज नहीं किया है।
रामनगर खंड से पूर्व मुख्यमंत्री एवं जद (एस) के अध्यक्ष कुमारस्वामी के खिलाफ खड़े कांग्रेस के उम्मीदवार मारीदेवारू देर रात तक अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं और वह सुबह सामूहिक बैठक करते हैं। दोबारा चुनाव लड़ रहे मल्लेश्वरम के वर्तमान भाजपा विधायक डॉक्टर सीएन अश्वनाथ नारायण के एक समर्थक एवं सहयोगी ने कहा कि उनके नेता सुबह के नाश्ते के समय निर्वाचन क्षेत्र के लक्षित समूहों के साथ बैठक करते हैं। इन बैठकों के लक्षित वर्ग में व्यवसायी, धार्मिक नेता, निवासी कल्याण संघ और युवा समूह शामिल हैं।
बेंगलूर के राजाजीनगर से चुनाव लड़ रही कर्नाटक जनता पार्टी की उम्मीदवार पूर्व मंत्री शोभा करंदलाजे सुबह 11 बजे तक घर-घर चुनाव प्रचार खत्म कर लेती हैं और इसके बाद अपने पार्टी कार्यालय में बैठकर काम करती है। वह दोबारा शाम चार बजे के बाद चुनाव प्रचार शुरू करती हैं और शाम साढ़े सात बजे तक इसे खत्म कर घर लौट जाती हैं। मेलूकोट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी उम्मीदवार एलडी रवि सुबह छह बजे से अपना प्रचार शुरू कर देते हैं। रवि ने कहा, ‘‘दोपहर में मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाता हूं।’’ (एजेंसी)
|
First Published: Tuesday, April 23, 2013, 13:06
|
टिप्पणी
जवाब छोड़ें
|
|
|
|