English
Follow @ZeeNewsHindi
होम
देश
प्रदेश
दुनिया
खेल-खिलाड़ी
कारोबार
मनोरंजन
ज्ञान-विज्ञान
सेहत
ज़ी स्पेशल
तस्वीरें
वीडियो
भविष्यफल
आईपीएल
Friday, July 11, 2025
Jobs
|
Sitemap
होम
खबरें
प्रमुख दिग्गज
चुनाव के मुद्दे
तस्वीरें
वीडियो
अवलोकन
पिछला चुनाव परिणाम
पसंदीदा सीएम
कर्नाटक विधानसभा चुनाव आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sunday, May 5, 2013, 00:10
0
Tweet
टैग्स:
:
कर्नाटक विधानसभा चुनाव-2013
,
कर्नाटक चुनाव
,
मतदान
,
भाजपा
,
कांग्रेस
,
सुरक्षा
,
चुनाव आयोग
बेंगलुरु : कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को वोट डाले जाएंगे। मुख्य पार्टियां सत्तारुढ़ भाजपा, कांग्रेस और जनता दल एस ने पूरे दमखम से चुनाव प्रचार किया। साथ ही भाजपा से अलग होकर कर्नाटक जनता पार्टी बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने भी जमकर चुनाव प्रचार किया है।
राज्य में आलोचनाओं का सामना कर रही सत्तारुढ़ पार्टी भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार की कमान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने संभाली जबकि सत्तारुढ़ पक्ष की तरफ से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जवाबी हमले किए। कुछ चुनावी सर्वेक्षण में कांग्रेस को बहुमत मिलने या सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के संकेत दिए गए हैं। इसके बाद भाजपा और जनता दल एस को सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि केजेपी को कितनी सीटें मिलती हैं और क्या येदियुरप्पा चुनाव बाद की स्थितियों में ‘किंगमेकर’ के रूप में उभरेंगे।
निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए करीब 1.35 लाख पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे जिसमें 60 हजार राज्य से, 20 हजार होमगार्ड के जवान और शेष केंद्रीय अर्धसैनिक बल एवं पड़ोसी राज्यों से होंगे। 224 विधानसभा क्षेत्रों में से 223 में चुनाव सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होंगे। चुनाव आयोग ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर मतदान की अवधि में एक घंटे की बढ़ोतरी कर दी है। भाजपा के एक उम्मीदवार की मौत के बाद पेरियापटना में चुनाव 28 मई को होंगे।
चुनावी मैदान में करीब तीन हजार उम्मीदवार हैं। करीब 52 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। करीब 10 हजार अतिसंवेदनशील और 14 हजार से अधिक मतदान केंद्र संवेदनशील हैं जहां अधिकारी वेब कैमरा के सहयोग से विशेष निगरानी रखेंगे। 4.36 करोड़ से ज्यादा लोग मतदान करेंगे। करीब 35.59 लाख नए मतदाताओं का नई सूची में शामिल किया गया है। 65 हजार इलेक्ट्रानिक मशीन को सेवा में लगाया जाएगा जिसमें से करीब 10 फीसदी को सुरक्षित रखा जाएगा। ढाई लाख से ज्यादा चुनाव अधिकारी काम पर तैनात होंगे।
वर्ष 2008 के चुनाव में भाजपा को 110 सीटें मिलीं जो बहुमत से तीन कम थीं और पार्टी ने पांच निर्दलीय विधायकों के सहयोग से सरकार बनाई। कांग्रेस को 80 सीटें और जद एस को 28 सीटें मिलीं। वर्ष 2008 के चुनावों में भाजपा को 33.86 फीसदी मत मिले थे जबकि कांग्रेस को 34.59 फीसदी और जद एस को 19.13 फीसदी वोट मिले थे। पांच वर्ष पहले हुए चुनाव में कुल 64.91 फीसदी मत पड़े थे। (एजेंसी)
First Published: Saturday, May 4, 2013, 18:24
टिप्पणी
Comments
Thank for your comment. Your comment will be seen by our moderator..!
जवाब छोड़ें
नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
वीडियो
'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक
'कर्नाटक में सरकार हमारी'
अन्य वीडियो
»
पसंदीदा सीएम
येदियुरप्पा
जगदीश शेट्टार
सिद्धरमैया
पोल
क्या येदियुरप्पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
हां
नहीं
कह नहीं सकते
तस्वीरें
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।
Copyright © Zee Media Corporation Ltd. All rights reserved.
Contact Us
|
Privacy Policy
|
Legal Disclaimer
|
Register
|
Jobs With Us
|
Complaint Redressal
|
Investor info