कर्नाटक: विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी
Zeenews logo
English   
Thursday, July 10, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

कर्नाटक: विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

 
Wednesday, April 10, 2013, 20:20
Comments 0  
 
बेंगलुरु: कर्नाटक में पांच मई को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई। उम्मीदवार अब नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है। इसके अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है।

224 सीटों वाली विधानसभा के लिए मुख्य राजनीतिक पार्टियों भाजपा (175), कांग्रेस (177) और जनता दल सेक्युलर (122) ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। कुछ अपवादों को छोड़कर भाजपा, कांग्रेस और जद-एस ने निवर्तमान विधायकों को ही टिकट दिए हैं। भाजपा के करीब 30 विधायक दूसरे दलों में चले गए। वे खासकर कर्नाटक जनता पक्ष (केजेपी) में गए हैं।

टिकट चाहने वालों की जोरदार लॉबिंग से कांग्रेस के लिए 47 सीटों पर नाम को अंतिम रूप देने में कठिनाई हो रही है। इसमें वरिष्ठ नेता एम. मल्लिकाजरुन खडगे, एन. धरम सिंह के बेटों और के. एच. मुनियप्पा की बेटी को टिकट देना भी शामिल है। भाजपा पर भी सबकी निगाहें हैं कि क्या पार्टी दागी विधायकों कट्टा सुब्रमण्य नायडू, वाई. सम्पांगी, कृष्णया शेट्टी को टिकट देगी या नहीं। यह भी देखना दिलचस्प होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा की बहू भवानी चुनावों में उतरती है या नहीं। पार्टी के चुनावी अभियान एवं रणनीति को बढ़ावा देने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के यहां पहुंचने से राज्य पार्टी के नेताओं का मनोबल ऊंचा है जो सत्‍ता विरोधी लहर को लेकर चिंतित हैं। वोटों की गिनती आठ मई को होगी। (एजेंसी)


First Published: Wednesday, April 10, 2013, 20:20

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।