कर्नाटक: सुबह और शाम धुआंधार चुनाव प्रचार जारी
Zeenews logo
English   
Thursday, July 10, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

कर्नाटक: सुबह और शाम धुआंधार चुनाव प्रचार जारी

 
Tuesday, April 23, 2013, 16:24
Comments 0  
 
बेंगलुरू: गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप से बचने के लिए उम्मीदवार पांच मई को तय कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए सुबह और शाम के समय अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

दोपहर में तेज धूप और गर्मी की वजह से बहुत सारे उम्मीदवारों ने अपनी प्रचार रणनीति बदल दी है। वह दिन की शुरूआत में और दिन ढलने के बाद के समय अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

हालांकि अब तक बेंगलूर के मुख्य हिस्सों में उम्मीदवारों या उनके समर्थकों ने प्रचार पूरी तरह तेज नहीं किया है।

रामनगर खंड से पूर्व मुख्यमंत्री एवं जद (एस) के अध्यक्ष कुमारस्वामी के खिलाफ खड़े कांग्रेस के उम्मीदवार मारीदेवारू देर रात तक अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं और वह सुबह सामूहिक बैठक करते हैं।

दोबारा चुनाव लड़ रहे मल्लेश्वरम के वर्तमान भाजपा विधायक डॉक्टर सीएन अश्वनाथ नारायण के एक समर्थक एवं सहयोगी ने कहा कि उनके नेता सुबह के नाश्ते के समय निर्वाचन क्षेत्र के लक्षित समूहों के साथ बैठक करते हैं।

इन बैठकों के लक्षित वर्ग में व्यवसायी, धार्मिक नेता, निवासी कल्याण संघ और युवा समूह शामिल हैं।

बेंगलूर के राजाजीनगर से चुनाव लड़ रही कर्नाटक जनता पार्टी की उम्मीदवार पूर्व मंत्री शोभा करंदलाजे सुबह 11 बजे तक घर-घर चुनाव प्रचार खत्म कर लेती हैं और इसके बाद अपने पार्टी कार्यालय में बैठकर काम करती है।

वह दोबारा शाम चार बजे के बाद चुनाव प्रचार शुरू करती हैं और शाम साढ़े सात बजे तक इसे खत्म कर घर लौट जाती हैं।

मेलूकोट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी उम्मीदवार एलडी रवि सुबह छह बजे से अपना प्रचार शुरू कर देते हैं। रवि ने कहा, ‘‘दोपहर में मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाता हूं।’’ (एजेंसी)


First Published: Tuesday, April 23, 2013, 16:24

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।