कर्नाटक: सैकड़ों उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
Zeenews logo
English   
Thursday, July 10, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

कर्नाटक: सैकड़ों उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

 
Monday, April 15, 2013, 18:33
Comments 0  
 
बेंगलूरु : पांच मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीएस येदियुरप्पा, जी परमेश्वर और सिद्धरमैया जैसे कई आला नेताओं सहित सैकड़ों उम्मीदवारों ने आज अपना परचा दाखिल किया।

पिछले साल भाजपा छोड़कर कर्नाटक जनता पक्ष (केजेपी) बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के बीच शिमोगा जिले के शिकारीपुरा से परचा दाखिल किया। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परमेश्वर, तुमकूर जिले के कोराटागेरे से और विपक्ष के नेता सिद्धरमैया (कांग्रेस) मैसूर जिले के वरूणा से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

भाजपा छोड़कर बीएसआर कांग्रेस बनाने वाले पूर्व मंत्री बी श्रीरामुलू ने बेल्लारी ग्रामीण से अपना परचा दाखिल किया। शुभ दिन मानते हुए राज्य में कई उम्मीदवारों ने आज अपना परचा दाखिल किया। परचा दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 अप्रैल है। जेडीएस राज्य इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी की पत्नी अनिता कुमारास्वामी ने चन्नापतना से अपना परचा दाखिल किया। (एजेंसी)


First Published: Monday, April 15, 2013, 18:33

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।