कांग्रेस की ओर से सीएम पद के प्रबल दावेदार सिद्धारमैया
Zeenews logo
English   
Friday, July 11, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

कांग्रेस की ओर से सीएम पद के प्रबल दावेदार सिद्धारमैया

 
Tuesday, April 23, 2013, 16:22
Comments 0  
 
नई दिल्ली : कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस की ओर से प्रबल दावेदार के तौर पर उभर रहे हैं और पार्टी चुनावों में 113 के जादुई आंकड़े पर पहुंचने की पुरजोर कोशिश में है।

एक केन्द्रीय नेता ने कहा कि सिद्धारमैया नेतृत्व की दौड़ में आगे हैं लेकिन इस संबंध में फैसला नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों द्वारा आलाकमान के साथ सलाह मशविरा करके किया जाएगा।

कांग्रेस ने हालांकि उन्हें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश नहीं किया है लेकिन सिद्धारमैया के समर्थक उन्हें इस पद पर देखना चाहते हैं।

उपमुख्यमंत्री रह चुके सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा को जाहिर किया है जबकि पार्टी पारंपरिक रूप से आलाकमान से नेता के नाम पर फैसले को लेकर अंतिम समय तक इंतजार करती है। वह वरूणा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं और कांग्रेस भाजपा के पूर्व नेता बीएस येदियुरप्पा के पार्टी से अलग होकर कर्नाटक जनता पार्टी बनाने के बीच जरूरी आंकड़े तक पहुंचने की कोशिश में है। (एजेंसी)



First Published: Tuesday, April 23, 2013, 16:22

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।