कौन बनेगा कर्नाटक का CM, सस्पेंस कायम
Zeenews logo
English   
Thursday, July 10, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

कौन बनेगा कर्नाटक का CM, सस्पेंस कायम

 
 
बेंगलुरू : मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस की भीतर की लड़ाई गुरुवार को तेज हो गई और दावेदार पर्दे के पीछे से अपने दावों को प्रबलता से पेश कर रहे हैं। फिलहाल सिद्धरामैया और एम मल्लिकाजरुन खड़गे को इस पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।

केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री एम वीरप्पा मोइली का नाम भी चर्चाओं में है जिससे इस पद की दौड़ में नया मोड़ आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री मोइली को पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व का पसंदीदा भी माना जा रहा है। सिद्धरामैया का बेंगलूर स्थित आवास गुरुवार को घटनाक्रमों का स्थल बना रहा और उनके करीबी कई विधायक यहां पहुंचे।

सिद्धरामैया और खड़गे ने अलग अलग कहा कि मुख्यमंत्री पद के बारे में आलाकमान फैसला करेगा। कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से बाहर करते हुए कल 224 सदस्यीय विधानसभा की 121 सीटों पर कब्जा किया था।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सिद्धरामैया वर्ष 2006 में कांग्रेस में शामिल हुए थे और पार्टी के कुछ धड़ों में उन पर ‘बाहरी का तमगा’ लगा है। उन्होंने यह घोषणा करके सहानुभूति बटोरने का प्रयास किया कि पांच मई को हुए चुनाव उनके राजनीतिक जीवन के अंतिम चुनाव हैं।

केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री खड़गे कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विपक्ष के नेता रह चुके हैं। इनके अलावा मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पूर्व केपीसीसी अध्यक्ष आरवी देशपांडे, केपीसीसी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डीके शिवकुमार, वरिष्ठ लिंगायत नेता श्यामानुर शिवशंकरप्पा और टीबी जयचंद्र भी शामिल हैं।

देशपांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखने में कुछ भी गलत नहीं है। कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है और ना ही कोई मतभेद हैं। हर कोई आलाकमान के फैसले का पालन करेगा।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि आलाकमान द्वारा शक्ति प्राप्त एक दल बंेगलूर पहुंचकर मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर विधायकों की राय लेगा। (एजेंसी)



First Published: Thursday, May 9, 2013, 16:09

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।