क्या पत्नी और भाई के कर्जदार हैं मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार?
Zeenews logo
English   
Friday, July 11, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

क्या पत्नी और भाई के कर्जदार हैं मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार?

 
Saturday, April 27, 2013, 13:30
Comments 0  
 
क्या पत्नी और भाई के कर्जदार हैं मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार?हुबली : कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार की ओर से नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र के अनुसार भले की उनकी संपत्ति के मूल्य में पिछले चार वषरे में चौगुनी वृद्धि हुई है लेकिन वह अपनी पत्नी और अपने भाई प्रदीप शेट्टार के कर्जदार हैं।

शेट्टार पांच मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में पांचवीं बार यहां के एक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगे। शपथपत्र के अनुसार मुख्यमंत्री पर 18.97 लाख रुपए का कर्ज है। उन्हें अपने भाई को 4.5 लाख रुपए लौटाने हैं। उन्होंने अपनी पत्नी से भी 6.96 लाख रुपए का कर्ज लिया है।

हलफनामे के अनुसार पिछले पांच वर्षों में शेट्टार की संपत्ति के मूल्य में लगभग चार गुना वृद्धि हुई है जबकि उनकी पत्नी की संपत्ति का मूल्य लगभग दोगुना बढ़ा है। शेट्टार की पूंजी की कीमत 2008 में 99.42 लाख रुपए से अब बढ़कर 4.44 करोड़ रुपए हो गई है। उनकी पत्नी की संपत्ति का मूल्य 2008 में 21.06 लाख रुपए के मुकाबले अब बढ़कर 43.18 लाख रुपए हो गया है।

मुख्यमंत्री के पास 2008 में 78 लाख रुपए मूल्य की अचल संपत्ति थी जो अब बढ़कर 3.64 करोड़ रुपए हो गई है। उनके परिवार के पास अब कोई वाहन नहीं है। उनके पास 2008 में 1310 ग्राम सोना था और अब भी उतना ही स्वर्ण है। उनकी अचल संपत्ति का मूल्य 2008 में 20.64 लाख से बढ़कर अब 80.47 लाख रुपए हो गया है।

मुख्यमंत्री के पास हुबली के निकट चवरगुडा में तीन एकड़ की कृषि भूमि का 20 प्रतिशत हिस्सा है और दो भूखंड हैं। शेट्टार के पार हुबली में 11780 वर्ग फुट के इलाके में बने दो मकान हैं जिनकी कीमत एक करोड़ रपए है। (एजेंसी)


First Published: Saturday, April 27, 2013, 13:30

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।