जनता से एक और कार्यकाल मांगेंगे शेट्टार
Zeenews logo
English   
Thursday, July 10, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

जनता से एक और कार्यकाल मांगेंगे शेट्टार

 
Saturday, April 13, 2013, 20:33
Comments 0  
 
जनता से एक और कार्यकाल मांगेंगे शेट्टार बेंगलूर : कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने शनिवार को कहा कि राज्य में भाजपा जनता से अपनी कमियों-खामियों के लिए ‘क्षमा’ मांगेगी।

शेट्टार ने जोर देकर कहा कि भाजपा के पूर्व कद्दावर नेता बी एस येदियुरप्पा के पार्टी छोड़ने से उसके चुनावी प्रदर्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘जिन लोगों ने हमें बदनाम किया वे पार्टी छोड़ चुके हैं।’ उन्होंने भविष्यवाणी की कि ‘यह (भाजपा के पक्ष में) एक चौंकाने वाला परिणाम होगा।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी व्यक्तित्व आधारित नहीं बल्कि विचारधारा उन्मुखी है और वह अपने प्रदर्शन के आधार पर पांच मई को विधानसभा चुनाव में एक और कार्यकाल मांगेगी।

शेट्टार ने कहा, ‘हम लोगों से मांग करेंगे कि हमें हमारी खामियों के लिए क्षमा करे। हम लोगों को बेदाग सरकार मुहैया कराने का भरोसा देकर एक और मौके की मांग करेंगे।’ भाजपा ने कहा है कि पार्टी के दोबारा सत्ता में आने पर शेट्टार दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।

यह पूछे जाने पर कि भाजपा ‘भ्रष्टाचार के आरोप’ से कैसे पीछा छुड़ाएगी क्योंकि उसके कार्यकाल में कई भ्रष्टाचार हुए हैं, उन्होंने कहा, ‘जिन लोगों ने हमारी बदनामी की वे पार्टी छोड़ चुके हैं।’ (एजेंसी)


First Published: Saturday, April 13, 2013, 20:33

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।