भाजपा सरकार के 12 मंत्री चारों खाने चित्त |
|
|
|
बेंगलुरू : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले भारी समर्थन के बीच उपमुख्यमंत्री के.एस ईश्वरप्पा समेत जगदीश शेट्टार मंत्रिमंडल के 12 मंत्रियों को मिली हार ने भाजपा के लिये जले पर नमक का काम किया है।
ईश्वरप्पा को शिमोगा में मिली हार इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि वह भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख थे और उनके पास ग्रामीण विकास, पंचायती राज और राजस्व मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। उन्हें लगभग 5 हजार मतों से हार का सामना करना पड़ा है।
उनके अलावा चुनाव हारने वालों में एक बड़ा नाम उद्योग मंत्री मुरुगेश आर निरानी का है, जो आखिरी वक्त तक इस पसोपेश में थे कि केजपा का दामन थामें या भाजपा के साथ बने रहें। हालांकि उन्होंने बिल्गी से भाजपा के ही टिकट पर चुनाव लड़ा।
उन्हें कांग्रेस के जे.टी पाटिल ने 11 हजार मतों से हराया। हारने वाले अन्य मंत्रियों में वी सोमय्या (विजयनगर), बी एन बाचे गौड़ा (होसकोटे), रेवुनाइक बेलामागी (गुलबर्गा ग्रामीण), ए नारायणस्वामी (अनेकल), सोगाडु शिवाना (तुमकुर), एस के बेल्लुबी (बसावना बागेवाडी), कलाकप्पा बांडी(रोन), एस ए रवींद्रनाथ (दवानगेरे उत्तर), एस ए रामादास (कृष्णराजा) और आनंद अश्नोटिकर (कारवाड़) हैं। (एजेंसी)
|
First Published: Wednesday, May 8, 2013, 18:06
|
टिप्पणी
जवाब छोड़ें
|
|
|
|