भ्रष्टाचार के बहाने राहुल ने सुषमा पर साधा निशाना
Zeenews logo
English   
Friday, July 11, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

भ्रष्टाचार के बहाने राहुल ने सुषमा पर साधा निशाना

 
 
भ्रष्टाचार के बहाने राहुल ने सुषमा पर साधा निशानामांड्या (कर्नाटक) : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधने वाली भाजपा नेता सुषमा स्वराज को आड़े हाथों लेते हुए राहुल गांधी ने आज कहा कि भाजपा नेता कर्नाटक में भ्रष्टाचार के बारे में बात नहीं करती हैं।

यहां एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘कल भाजपा नेता (सुषमा) ने संसद में भ्रष्टाचार के बारे में बात की। लेकिन वह कर्नाटक के बारे में बात नहीं करेंगी। वह अपने मित्रों (संभवत बेल्लारी के रेड्डी बंधुओं) के बारे में कुछ नहीं कहेंगी। भाजपा के लोगों को कर्नाटक में भ्रष्टाचार नहीं दिखाई देता है।’

राहुल गांधी की ओर से सुषमा स्वराज को ऐसे समय निशाना बनाया गया है जब एक दिन पहले ही भाजपा नेता ने सदन में संप्रग सरकार पर करारा प्रहार किया और बाद में सोनिया गांधी पर अपने पार्टी के सदस्यों को उनके भाषण में बाधा डालने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। सुषमा ने आरोप लगाया था कि सोनिया गांधी की संसदीय परंपरा के प्रति कोई प्रतिबद्धता नहीं है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, ‘भाजपा के लोग भ्रष्टाचार के बारे में बात करते हैं। कल ही संसद में उन्होंने भ्रष्टाचार के बारे में बोला। लेकिन वे कर्नाटक के बारे में कुछ नहीं कहेंगे। वे कर्नाटक में भ्रष्टाचार के बारे में कुछ नहीं कहेंगे। वे इस बारे में नहीं बात करेंगे कि एक मुख्यमंत्री को जेल जाना पड़ा। वे रेड्डी बंधुओं के बारे में कुछ नहीं कहेंगे जिनके हाथों उन्होंने पूरे राज्य को बेच दिया.. वे भ्रष्टाचार की बात करते हैं।’ कर्नाटक में सत्तारुढ़ भाजपा पर हमला तेज करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि उसने (भाजपा ने) राज्य के लोगों का भविष्य ‘माफिया’ के पास ‘गिरवी’ रख दिया है और प्रदेश को खनन कारोबारी रेड्डी बंधुओं के हाथों बेच दिया है।

राज्य में पांच मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान के तीसरे चरण में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्य में सत्ता में आने के लिए रेड्डी बंधुओं जी जनार्दन और जी करूणाकर को तैयार किया। राहुल ने कहा कि ऐसा भी समय था जब कर्नाटक दमक रहा था और हम इस राज्य के प्रगतिशील और अग्रणी होने की बात करते थे। लेकिन यह दुखद है कि पिछले नौ वर्षों में कर्नाटक की चमक समाप्त हो गई है।

बीएस येदियुरप्पा का नाम लिये बिना उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को जेल जाना पड़ा। 'और आपका भविष्य माफिया के पास गिरवी रख दिया गया है।’ उन्होंने कहा कि कर्नाटक में प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन हैं जिसमें बड़ी मात्रा लौह अयस्क की है। ‘यह संसाधन किसी एक व्यक्ति की जागीर नहीं है। यह कर्नाटक के सभी लोगों का है। यह राज्य के युवाओं और बुजुर्गो का है।’

रेड्डी बंधुओं पर परोक्ष निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि संसाधनों का उपयोग राज्य के युवाओं का भविष्य बनाने के लिए किया जाना चाहिए था लेकिन पिछले नौ वर्षों में यह धन एक परिवार के पास गया है। उन्होंने कहा, ‘सत्ता में वापस आने के लिए भाजपा को रेड्डी बंधुओं का समर्थन मिला।’ (एजेंसी)


First Published: Wednesday, May 1, 2013, 17:18

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।