जयंती नटराजन - Latest News on जयंती नटराजन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

`जयंती टैक्स` की टिप्पणी को लेकर भाजपा-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 22:50

नरेन्द्र मोदी की ‘जयंती टैक्स’ वाली टिप्पणी को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है। कांग्रेस ने इसे जासूसी प्रकरण से जोड़ा और सवाल किया कि क्या गुजरात के मुख्यमंत्री को अपनी कैबिनेट में दागी मंत्री रखने के लिए धन मिला था।

जयंती ने हजारों करोड़ की परियोजनाएं रोक कर रखीं: भाजपा

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 20:46

भाजपा ने अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी द्वारा पूर्व पर्यावरण एवं वन मंत्री के खिलाफ ‘जयंती टैक्स’ की टिप्पणी का बचाव करते हुए सोमवार को कहा कि इस बात को मानने की वजह हैं कि जयंती ने परस्पर हितों के लिए हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं को रोक कर रखा।

जयंती कर टिप्पणी: नरेंद्र मोदी पर बरसे दिग्विजय

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 16:55

नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन के खिलाफ ‘जयंती कर’ संबंधी टिप्पणी पर कांग्रेस ने इसे काफी आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ‘केवल दुर्व्‍यवहार` करना जानते हैं।

जयंती नटराजन ने मोदी के आरोप को किया खारिज

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 23:46

नरेंद्र मोदी पर बरसते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंती नटराजन ने आज कहा कि उन्हें उस समय से निशाना बनाया जा रहा था जब बतौर पर्यावरण मंत्री उन्होंने भाजपा शासित गुजरात में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का जोरदार विरोध किया था।

मंत्रीपद से हटाया नहीं गया, मैंने खुद इस्तीफा दिया: जयंती नटराजन

Last Updated: Sunday, December 22, 2013, 20:08

यंती नटराजन ने आज इन खबरों का खंडन किया कि उन्हें पर्यावरण मंत्री पद से इसलिए हटाया गया क्योंकि उन्हें परियोजनाओं को पर्यावरण संबंधी मंजूरी रोकी रखी थीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने तो स्वयं ही इस्तीफा दिया

वन एवं पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने दिया इस्तीफा

Last Updated: Saturday, December 21, 2013, 14:36

केंद्र की यूपीए सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उम्मीद जताई जा रही है कि नटराजन को लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी संगठन के काम में लगाया जाएगा।

विधानसभा चुनाव: हार के कारणों पर आत्मविश्लेषण करेगी कांग्रेस

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 12:43

कांग्रेस ने दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान विधानसभा चुनावों में हार स्वीकार लिया है। पार्टी ने कहा कि वह हार के कारणों पर आत्मविश्लेषण करेगी। पार्टी नेता जयंती नटराजन ने कहा कि हम मध्य प्रदेश और राजस्थान में जीतने वालों को बधाई देते है। उन्हें जनादेश मिला है। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया केंद्रीय मंत्री जयंती नटराजन ने

Last Updated: Monday, October 7, 2013, 15:35

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री जयंती नटराजन ने कहा कि वह ऐसे समय में उनके देश भर के दौरों से हैरान है जबकि उनके राज्य के बच्चों को भोजन तक नहीं मिल रहा है।

बीच नदी में खनन पर प्रतिबंध की सिफारिश

Last Updated: Sunday, August 11, 2013, 12:19

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में अवैध खनन के पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की पड़ताल करने वाली एक केंद्रीय समिति ने नदियों में सुरक्षा क्षेत्र स्थापित करने और नदी के बीच में से खनन पर प्रतिबंध की सिफारिश की है।

2005 में देश में निकला था, 46800 टन ई-कचरा

Last Updated: Tuesday, April 23, 2013, 14:58

सरकार ने आज माना कि वर्ष 2005 के दौरान देश में।,46,800 टन ई कचरा निकला था जिसमें से 9730 एमटीए ई-कचरा दिल्ली में निकला था।

`देश भर में प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध का प्रस्ताव नहीं`

Last Updated: Tuesday, April 23, 2013, 14:46

सरकार देश भर में प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। पर्यावरण और वन राज्य मंत्री जयंती नटराजन ने आज राज्यसभा को बताया कि देश भर में प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

मिला आश्वासन, अपीली निकाय नहीं होगी सीसीआई

Last Updated: Friday, December 14, 2012, 09:33

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन की ओर से चिंता जाहिर करने के बाद कहा गया कि निवेश पर प्रस्तावित कैबिनेट समिति (सीसीआई) अपीली निकाय नहीं होगी।

इस साल अब तक 78 बाघों की मौत

Last Updated: Tuesday, December 4, 2012, 22:51

बाघों के संरक्षण की तमाम कोशिशों के बीच इस साल अब तक देशभर में 78 बाघों की मौत हो गई जिसमें से आधे शिकार की वजह से मारे गए। संसद में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

जयंती को प्रस्तावित एनआईबी पर ऐतराज, पीएम को लिखा खत

Last Updated: Wednesday, October 10, 2012, 11:47

यूपीए सरकार के दो वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के बीच खींचातानी का मामला सामने आया है। केंद्रीय वित्त मंत्री चिदंबरम ने एनआईबी के गठन का प्रस्ताव रखा है जिसे लेकर पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने अपनी नाराजगी पीएम को खत लिखकर जताई है।

‘अंडमान में नहीं बनेगा मिसाइल परीक्षण रेंज’

Last Updated: Friday, October 5, 2012, 14:13

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के तिल्लाचांग अभयारण्य में मिसाइल परीक्षण रेंज बनाने के नौ सेना के प्रस्ताव को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया है कि इससे विलुप्त हो रही पक्षियों की प्रजाति मेगापोड का आशियाना उजड़ सकता है।

नार्वे बच्‍चों को माता-पिता को लौटाए: जयंती

Last Updated: Wednesday, February 1, 2012, 16:15

दो भारतीय बच्चों को उनके माता-पिता से अलग रखने के मामले में नार्वे को कड़ा संदेश देते हुए पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने बुधवार को नार्वे के पर्यावरण मंत्री एरिक सोल्हीम से कहा कि बच्चों को उनके माता-पिता से अलग नहीं रखा जाना चाहिए और यह देश की जनता के लिहाज से भावनात्मक मुद्दा है।

'जल्लीकट्टू' पर पाबंदी चाहते हैं जॉन अब्राहम

Last Updated: Monday, January 9, 2012, 09:41

बालीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन को एक पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के अवैध खेल पर प्रतिबंध को सुनिश्चित करने के लिये कड़े कदम उठाये जायें ।

जलवायु वार्ता सम्पन्न, भारत का रुख स्वीकार्य

Last Updated: Sunday, December 11, 2011, 18:47

जलवायु परिवर्तन के सम्बंध में दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में आयोजित संयुक्त राष्ट्र वार्ता, उपायों के एक पैकेज पर सहमति के साथ समाप्त हो गयी। वार्ता के अध्यक्ष ने इस सहमति को संतुलित करार दिया। वार्ता तय समय से 36 घंटे अधिक चली। शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन का जोरदार भाषण छाया रहा। नटराजन ने चेतावनी दी कि भारत किसी भी खतरे या दबाव के आगे नहीं झुकेगा।

डरबन वार्ता: भारत-ईयू में मतभेद कायम

Last Updated: Friday, December 9, 2011, 14:15

डरबन में जलवायु परिवर्तन पर वार्ता करीब-करीब खत्म होने को है, लेकिन यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मतभेद कायम हैं। यूरोपीय संघ एक नई कानूनी तौर पर बाध्य संधि चाहता है, जिसके तहत सभी प्रमुख गैस उत्सर्जनकर्ता देशों पर उत्सर्जन घटाने की वैश्विक बाध्यता हो।

भारत में कार्बन उत्‍सर्जन काफी कम: जयंती

Last Updated: Thursday, December 8, 2011, 11:05

ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन में कटौती की वैधानिक प्रतिबद्धता पर भारत की सहमति के लिए बढ़ते दबाव के बीच नई दिल्ली ने गुरुवार को अपनी नीति का बचाव किया और कहा कि यहां काफी कम कार्बन उत्सर्जन होता है।

डरबन वार्ता: जयंती ने समानता पर दिया जोर

Last Updated: Tuesday, December 6, 2011, 10:12

भारत पर कानूनी रूप से कार्बन उत्सर्जन कटौती को स्वीकार करने के बढ़ते दबाव को देखते हुए पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने मंगलवार को जलवायु परिवर्तन वार्ता का मुख्य तत्व समानता होने पर जोर दिया।

डरबन वार्ता में दल का नेतृत्‍व करेंगी जयंती

Last Updated: Monday, December 5, 2011, 08:36

दक्षिण अफ्रीका के डरबन में जलवायु वार्ता के दूसरे हफ्ते में पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी जो कार्बन उत्सर्जन में कटौती और कानूनी प्रतिबद्धताओं के कारण रुकी हुई है।

जयराम के फैसले को जयंती ने पलटा

Last Updated: Wednesday, September 14, 2011, 05:58

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने अपने पूर्ववर्ती जयराम रमेश के इसी साल किए फैसले को पलटते हुए नए उद्योगों को बिना वन विभाग की मंजूरी के ही पर्यावरण मंजूरी की इजाजत दे दी है.