यूक्रेन पर प्रतिबंध लगाने को यूरोपीय संघ तैयार

यूक्रेन पर प्रतिबंध लगाने को यूरोपीय संघ तैयार

ब्रुसेल्स : यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश मंत्रियों ने यूक्रेन पर प्रतिबंध को मंजूरी दी है। इसके तहत वीजा और हिंसा से संबंधित सामग्रियों के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। यह जानकारी यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख कैथरीन एश्टन ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एश्टन ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि यूक्रेन में हिंसा को तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए और इसे आगे नहीं बढ़ने देना चाहिए। इसके साथ ही मानवाधिकार का उल्लंघन करने वालों को न्याय के कटघरे में खड़ा करना चाहिए।

ईयू ने हालांकि कोई काली सूची जारी नहीं की है, लेकिन इटली की प्रधानमंत्री एम्मा बोनिनो ने मीडिया को बताया कि अगले कुछ घंटे में हर तरह के प्रतिबंध जल्द लगाए जाएंगे।

ईयू के सभी सदस्य देशों के विदेश मंत्री यूक्रेन पर प्रतिबंध लगाने को राजी हो गए हैं। ईयू के विदेश मामलों के परिषद ने हिंसा प्रभावित देश में आपतकालीन चिकित्सा सहायता भेजने का फैसला किया है।

First Published: Friday, February 21, 2014, 11:48

comments powered by Disqus