अभी भी यूक्रेन संकट को कम कर सकता है रूस: अमेरिका

अभी भी यूक्रेन संकट को कम कर सकता है रूस: अमेरिका

अभी भी यूक्रेन संकट को कम कर सकता है रूस: अमेरिकावाशिंगटन : मॉस्को द्वारा अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किए जाने के आरोप दोहराते हुए व्हाइट हाउस ने कहा है कि रूस चाहे तो अभी भी यूक्रेन में चल रहे संकट को कम कर सकता है।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने संवाददाताओं से कहा कि प्रतिबंध लगाना हमारे लिए प्राथमिक विकल्प नहीं है क्योंकि ये प्रतिबंध रूसी अर्थव्यवस्था को तो प्रभावित करेंगे ही, साथ ही ये वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी असर डाल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि लेकिन रूस ने खुले तौर पर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्‍लंघन करने के साथ-साथ संप्रभु देश यूक्रेन के साथ किए गए समझौतों का भी उल्लंघन किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस के पास अभी भी इस संकट को कम करने का अवसर है। ऐसा संभव है यदि वह यूक्रेन की सरकार के साथ उन मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप, यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन किए बिना चर्चा करे, जो रूसी सरकार की चिंता का विषय हैं।

कार्नी ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूसी सरकार के अन्य अधिकारियों को इस बात पर हैरानी नहीं होनी चाहिए कि यह कार्रवाई अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा की जा रही है। (एजेंसी)

First Published: Friday, March 21, 2014, 09:27

comments powered by Disqus