Ukraine crisis - Latest News on Ukraine crisis | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

उम्मीद है कि यूक्रेन के चुनाव परिणाम स्वीकार करेगा रूस: अमेरिका

Last Updated: Saturday, May 24, 2014, 11:36

अमेरिका ने कहा है कि यदि रूस यूक्रेन में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के परिणाम स्वीकार करता है तो वह उसके इस रख का स्वागत करेगा। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने एयर फोर्स वन पर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ यात्रा करते समय संवाददाताओं से कहा, यदि रूस यूक्रेन में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष लोकतांत्रिक चुनाव के परिणाम स्वीकार करने का संकेत देता है तो हम उसके इस रख का स्वागत करेंगे। हमें उम्मीद है कि ऐसा होगा।

पुतिन ने यूक्रेन के पास तैनात सैनिकों की वापसी के दिए आदेश

Last Updated: Monday, May 19, 2014, 23:25

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के पास तैनात सैनिकों को आज आदेश दिया कि वह अपने मूल अड्डों की तरफ लौट जाएं। पुतिन ने सैनिकों को यह आदेश ऐसे समय में दिया है जब देश के पूर्वी हिस्सों में लड़ाई जारी है।

यूक्रेन से अलग होने के लिए जनमत संग्रह शुरू

Last Updated: Sunday, May 11, 2014, 16:05

पूर्वी यूक्रेन को देश से अलग करने के सवाल पर आयोजित जनमत संग्रह में आज मतदान शुरू हो गया। अमेरिका ने इसे अवैध करार दिया है जबकि पश्चिमी देश यूक्रेन में गृहयुद्ध भड़कने की आशंका जता रहे हैं।

विजय दिवस मनाने क्रीमिया पहुंचे व्लादिमीर पुतिन

Last Updated: Friday, May 9, 2014, 21:40

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को क्रीमिया के सेवास्तोपोल शहर पहुंचे जहां वे दूसरे विश्वयुद्ध में जर्मनी पर मास्को की सेना की जीत की 69वीं वर्षगांठ के मौके पर समारोह में हिस्सा लेंगे।

रूस समर्थक विद्रोहियों से मुकाबले में यूक्रेन के चार सैनिक मरे, 30 जख्मी

Last Updated: Tuesday, May 6, 2014, 09:47

रूस समर्थक विद्रोहियों पर की गई कार्रवाई में यूक्रेन की सेना को बड़े पैमाने पर जानमाल के नुकसान का सामना करना पड़ा। ऐसे हालात के बीच यूरोप और संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने देश को गृह युद्ध के कगार से बाहर निकालने के मकसद से आखिरी कूटनीतिक कोशिशें तेज कर दी हैं।

यूक्रेन में शांति प्रयासों के बीच कीव ने युद्ध की चेतावनी दी

Last Updated: Monday, May 5, 2014, 19:24

यूरोपीय नेता यूक्रेन के लिए नये शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे हैं जबकि यूक्रेन के अंतरिम राष्ट्रपति ने आज बढ़ती हिंसा को देश के युद्ध की राह पर जाना बताया।

यूक्रेन में आगजनी में 30 लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, May 3, 2014, 09:05

यूक्रेन के दक्षिणी शहर ओडेशा में रूस समर्थित और यूक्रेन समर्थित चरमपंथियों के बीच हिंसक झड़प के एक दिन बाद आगजनी में 30 से अधिक लोग मौत हुई है।

यूक्रेन संकट: रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाएगा जी-7

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 13:38

जी-7 देशों के नेताओं ने पूर्वी यूक्रेन को अस्थिर बनाने के रूस समर्थित प्रयासों पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि उन्होंने मॉस्को पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका जी-7 के सदस्य देश हैं।

यूक्रेन को अस्थिर करने को लेकर अमेरिका की रूस को चेतावनी

Last Updated: Friday, April 25, 2014, 09:54

अमेरिका ने रूस पर यूक्रेन को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि अगर मास्को का यह रवैया जारी रहता है तो यह न सिर्फ ‘बड़ी भूल होगी बल्कि बहुत ‘महंगी’ भूल भी होगी।

बात करना बंद करे, कदम उठाना आरंभ करे रूस: अमेरिकी उपराष्ट्रपति

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 23:08

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज रूस से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यह बात करने का नहीं, बल्कि कदम उठाने का समय है ताकि यूक्रेन में तनाव को कम किया जा सके।

यूक्रेन ने उत्‍तरी हिस्‍से में भेजी सेना, पुतिन ने दी गृहयुद्ध की चेतावनी

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 23:10

यूक्रेन सरकार ने देश के उत्तरी हिस्से में रूस समर्थक अलगाववादियों के खिलाफ अपनी सेना भेज दी जिसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेताया कि यूक्रेन गृहयुद्ध की कगार पर है।

रूस के खिलाफ यूक्रेन की कार्रवाई का अमेरिका ने किया समर्थन

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 14:15

रूस समर्थित समूहों के खिलाफ यूक्रेन की अंतरिम सरकार की कार्रवाई का आज व्हाइट हाउस ने समर्थन किया है। हाउस ने कहा कि देश में कानून व्यवस्था कायम करना सरकार की जिम्मेदारी है।

यूक्रेन में विरोध प्रदर्शन के पीछे रूस नहींः पुतिन

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 11:50

क्रेमलिन ने कहा कि राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से यूक्रेन सरकार को पूर्वी यूक्रेन में प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ बल के इस्तेमाल के लिए हतोत्साहित करने की अपील की है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन संकट पर आपात बैठक

Last Updated: Monday, April 14, 2014, 10:13

यूक्रेन द्वारा देश के पूर्वी हिस्से में रूस समर्थक बलों के सरकारी इमारतों पर कब्जे के बाद सैन्य अभियान छेड़ने की घोषणा करने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के संकट पर आपात बैठक हुई। सुरक्षा परिषद के वर्तमान अध्यक्ष देश नाइजीरिया के दूत जॉय ओग्वू ने बैठक की शुरूआत की।

पूर्वी यूक्रेन को स्वतंत्र घोषित किया रूस समर्थकों ने

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 10:44

रूस समर्थक कार्यकर्ताओं ने पूर्वी यूक्रेन में सरकारी इमारतों में घेरेबंदी करते हुए अपने क्षेत्रों को स्वतंत्र घोषित कर दिया और यूक्रेन से अलग होने के लिए क्रीमिया की तरह जनमत संग्रह कराने की मांग की।

यूक्रेन संकट पर रूस की जी 8 शिखर बैठक रद्द

Last Updated: Tuesday, March 25, 2014, 09:20

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और शीर्ष आर्थिक शक्तियों ने यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ दबाव बनाने के लिए रूस में होने वाली जी 8 शिखर बैठक को रद्द कर दिया है ।

यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के साथ संबंध किए मजबूत, रूस पर लगाए प्रतिबंध

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 13:28

यूरोपीय संघ ने ऐतिहासिक समझौते के राजनीतिक प्रावधानों पर हस्ताक्षर कर यूक्रेन का पश्चिमी धड़े में स्वागत किया है। इससे पहले रूस ने क्रीमिया को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था।

ओबामा की यूरोप की यात्रा में यूक्रेन का मुद्दा होगा अहम

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 13:15

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा जब अगले सप्ताह यूरोप की यात्रा करेंगे तो उनकी बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में यूक्रेन में हाल में हुई घटनाओं संबंधी मुद्दे अहम होंगे।

अभी भी यूक्रेन संकट को कम कर सकता है रूस: अमेरिका

Last Updated: Friday, March 21, 2014, 09:27

मॉस्को द्वारा अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किए जाने के आरोप दोहराते हुए व्हाइट हाउस ने कहा है कि रूस चाहे तो अभी भी यूक्रेन में चल रहे संकट को कम कर सकता है।

क्रीमियाई मिलीशिया ने नौसेना के ठिकानों पर धावा बोला, नौसेना प्रमुख को गिरफ्तार किया

Last Updated: Thursday, March 20, 2014, 00:13

पश्चिमी देशों की सख्त चेतावनी के बावजूद क्रीमिया पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने के रूस के प्रयास के बीच आज मॉस्को समर्थक समर्थक बलों ने क्रीमियाई नौसेना के दो अड्डों पर कब्जा कर लिया तथा यूक्रेन के नौसेना प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया।

यूक्रेन संकट: अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को लिया आड़े हाथ

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 17:05

अमेरिका ने कहा है कि क्रीमिया मुद्दे को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की इतिहास में छवि गलत तरीके से कार्य करने वाले देश के तौर पर दर्ज होगी। इसके साथ ही अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय विरोध के बावजूद क्रीमिया को अवैध तरीके से रूस में शामिल करने के नतीजों को लेकर उन्हें आगाह किया।

पुतिन ने संधि पर किया हस्ताक्षर, क्रीमिया रूस के नक्शे में शामिल

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 21:43

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज यूक्रेन के अंतर्गत आने वाले क्रीमिया क्षेत्र को रूस में शामिल करने संबंधी संधि पर हस्ताक्षर कर दिये तथा कहा कि यह कदम अतीत के अन्याय का खात्मा और रूस के महत्वपूर्ण हितों पर पश्चिमी जगत के अतिक्रमण का जवाब है।

यूक्रेन में जारी संकट के बीच क्रीमिया में कराया गया जनमत संग्रह

Last Updated: Sunday, March 16, 2014, 21:56

यूक्रेन में शीतयुद्ध जैसे सुरक्षा संकट के बीच क्रीमिया में लोगों ने यूक्रेन से अलग होने के लिए एक जनमत संग्रह में हिस्सा लिया। यूक्रेन की नयी सरकार और रूस के अलावा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अधिकतर हिस्से ने संभावित तौर पर अलगाव के पक्ष में जाने वाले जनमत संग्रह को मान्यता ना देने की बात कही है।

क्रीमिया के होटल में जबरन घुसे बंदूकधारी

Last Updated: Sunday, March 16, 2014, 10:10

क्रीमिया के ब्लैक सी प्राय:द्वीप में होने वाले जनमत संग्रह को लेकर जारी तनाव के बीच प्रांत की राजधानी के एक होटल में कुछ बंदूकधारी जबरन घुस आए और क्रीमिया के यूक्रेन से अलग हो कर रूस के साथ विलय की बात कहने लगे।

यूक्रेन ने क्रीमिया पर वोटिंग से पहले रूस पर आक्रमण करने का लगाया आरोप

Last Updated: Sunday, March 16, 2014, 12:24

यूक्रेन ने आज रूस पर क्रीमिया सीमा से लगे एक क्षेत्र पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमले का सामना करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।

क्रीमिया मुद्दे पर अमेरिका और रूस की बातचीत नाकाम

Last Updated: Saturday, March 15, 2014, 09:17

क्रीमिया में मॉस्को के सैन्य दखल और क्रेमलिन शासन के तहत जाने की खातिर यूक्रेन के इस प्रायद्वीप द्वारा सप्ताहांत में कराए जाने वाले जनमत संग्रह की कोशिश से पैदा हुए शीत युद्ध सरीखे संकट को सुलझाने में आज अमेरिका और रूस नाकाम रहे।

यूक्रेन के प्रांत क्रीमिया ने स्वतंत्र राष्ट्र के पक्ष में मतदान किया, अमेरिका और रूस आमने-सामने

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 23:21

रूस में शामिल होने के विषय पर जनमत संग्रह से पहले क्रीमिया प्रांत के सांसदों ने आज स्वतंत्र राष्ट्र के पक्ष में मतदान किया जबकि वाशिंगटन ने मास्को के साथ वार्ता से इनकार कर दिया। अमेरिका और रूस के बीच पैदा वर्तमान स्थिति को शीतयुद्ध के बाद सबसे ज्यादा तनावग्रस्त कहा जा रहा है।

क्रीमिया ने स्वतंत्र राज्य के लिए प्रस्ताव किया पेश

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 21:36

क्रीमिया की संसद ने आज इस आशय का प्रस्ताव पारित किया कि अगर प्रदेश के नागरिक जनमत सर्वेक्षण में यूक्रेन से अलग होकर रूस में शामिल होने के लिए सहमति जताते हैं तो वह खुद को स्वतंत्र राज्य घोषित करेगा।

यूक्रेन मसले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की दोबारा हुई बैठक

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 09:02

यूक्रेन मसले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों की बंद कमरे में एक बार फिर बैठक हुई। यूक्रेन के आग्रह पर इस अनौपचारिक बैठक का सोमवार को आयोजन किया गया था जिसमें संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि राष्ट्र उपस्थित थे।

यूक्रेन मुद्दे पर रूस पश्चिम के साथ वार्ता करने के लिए तैयार

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 18:45

रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन के संकट पर रूस अन्य देशों के साथ ईमानदार और बराबरी के स्तर वाली वार्ता करने के लिए तैयार है।

यूक्रेन संकट: रूस समर्थित सैनिकों ने क्रीमिया टर्मिनल पर किया कब्जा

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 19:29

रूस समर्थित सैनिकों ने आज क्रीमिया के पूर्वी छोर पर स्थित एक नौका टर्मिनल पर कब्जा कर लिया, जिससे इस बात की आशंका जोर पकड़ रही है कि मास्को सामरिक महत्व के काला सागर क्षेत्र में और अधिक सैनिक उतारने की योजना बना रहा है।

यूक्रेन ने सुरक्षित सैन्य बल बुलाया, पश्चिमी देशों ने रूस को चेताया

Last Updated: Sunday, March 2, 2014, 20:47

यूक्रेन ने आज विपदा के मुहाने पर खड़े होने की चेतावनी देते हुए अपने सुरक्षित सैन्य बल को बुलाया है। यूक्रेन ने यह कदम ऐसे समय उठाया जब रूस ने अपने इस पडोसी देश पर धावा बोलने की धमकी की जिसकी अमेरिका और नाटो ने कड़ी आलोचना की है।

क्रीमिया से रूसी सुरक्षा बल वापस ले जाएं पुतिन: ओबामा

Last Updated: Sunday, March 2, 2014, 17:24

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यूक्रेन के घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेनी संप्रभुता का हनन करने को लेकर आगाह करते हुए कहा है कि क्रीमिया क्षेत्र से मास्को अपने सुरक्षा बलों को वापस बुलाए।