Last Updated: Tuesday, February 5, 2013, 22:32

काहिरा : ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने अपने मिस्र के दौरे पर आज सीरिया संकट पर चर्चा की और काहिरा के साथ रिश्तों को सुधारने के उपायों पर जोर दिया। अहमदीनेजदाद मिश्र के दौरे पर हैं। काहिरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिस्र के राष्ट्रपति मुहम्मद मुरसी ने अहमदीनेजाद का स्वागत किया। ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद पहली बार कोई ईरानी राष्ट्रपति मिस्र के दौरे पर है।
अपने तीन दिन के मिस्र प्रवास के दौरान अहमदीनेजाद 6-7 फरवरी को आर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कांफ्रेंस की शिखर बैठक में शामिल होंगे।
मिस्र के सरकारी मीडिया का कहना है कि मुरसी और अहमदीनेजाद ने रिश्तों को सुधारने के उपायों और सीरिया संकट का बिना सैन्य दखल के समाधान निकालने को लेकर चर्चा की।
काहिरा पहुंचने से पहले अहमदीनेजाद ने कहा, ‘‘मैं ईरान और मिस्र के बीच सहयोग का रास्ता बनाने का प्रयास करूंगा।’’ (एजेंसी)
First Published: Tuesday, February 5, 2013, 22:32